इंदौर, मध्यप्रदेश। विनी आहूजा

वार्ड 57 की आदर्श बेकलेन स्वच्छ व सुंदर होने के साथ ही बना क्रिकेट का ग्राउंड
जब बेकलाइन से आई चौका और आउट होने कि आवाज

इंदौर , शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के साथ ही शहर की बेक लाइन की सफाई के साथ ही शहर की विभिन्न क्षेत्रों में आदर्श बेक लाइन का निर्माण किया जा रहा है, जहां पर बेक लाइन को स्वच्छ व सुंदर बनाने के साथ ही आकर्षक पेंटिंग, वेस्ट सामान से सजावट की जा रही है।इसी कड़ी में आज जोन क्रमांक 3 वार्ड क्रमांक 57 के अंतर्गत गणेश कॉलोनी की आदर्श बेकलेन को क्षेत्रीय वासियों के साथ निगम द्वारा स्वच्छ एवं सुंदर करने के साथ ही चिमन बाग के स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य और खिलाड़ियों द्वारा बेक लाइन में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। आदर्श बेक लाइन में क्रिकेट पिच का निर्माण कर यहां पर स्वच्छता का संदेश देते हुए बताया गया कि गणेश कॉलोनी की बेक लाइन कितनी अलग है जहां पर पूर्व में कचरा एवं गंदगी रहा करती थी अब वहां क्रिकेट खेला जा रहा है। जहां एक और दूसरे शहरों में बेक लाइन में गंदगी और कचरा रहता है वही हमारे यहां इंदौर में बेक लाइन में बच्चे क्रिकेट खेलते हैं बेकलाइन में चौका छक्का लगाते हैं, इसलिए हम लगातार स्वच्छता में 6 बार देश में सिरमौर रहे हैं। और इस बार सत्ता भी लगायेंगे ।एनजीओ एच एम एस के कैप्टन सनप्रीत सिंह नेगी एवं मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि नागरिकों को स्वच्छता का यह संदेश दिया गया कि अपने आसपास की सभी बैकलाइन को साफ रखें एवं उसमें हम तरह-तरह के आयोजन कर सकते हैं, इस अवसर पर सभी ने स्वच्छता की शपथ भी ली।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading