इंदौर मध्यप्रदेश। विनी आहूजा। कनाड़िया विद्यासागर स्कूल के पास बिचौली रोड बायपास पर लाइट हाउस प्रोजेक्ट बाजार से कम कीमत पर उपलब्ध है 1 बीएचके फ्लैट लाइट हाउस प्रोजेक्ट में मात्र 6 लाख में मिल रहा है प्रीमियम लोकेशन, सुविधाजनक 1 बीएचके फ्लैट 21-22 अप्रैल को आवास मेले में 500 से अधिक नागरिक उपस्थित होकर 50 से अधिक परिवार ने रेडी पजेशन फ्लैट बुक किए आवास मेले का लाभ उठाने के अंतिम 3 दिन शेष इंदौर ,हर व्यक्ति का अपना एक घर हो, इसी उद्देश्य के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवम निगम आयुक्त हर्षिका सिंह के निर्देशन में विद्यासागर स्कूल के पास बिचौली रोड बायपास के पास गुलमर्ग परिसर 2 लाइट हॉउस प्रोजेक्ट पर 5 दिवसीय आवास मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें आज शनिवार को लोगो की दिनभर काफी भीड़ रही । बिचौली बायपास के पास स्थित गुलमर्ग परिसर 2 लाइट हॉउस प्रोजेक्ट प्रस्तावित RE 3 रोड (आउटर बायपास) पर स्थित हे।अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाइट हाउस प्रोजेक्ट के अंतर्गत निर्मित फ्लैट लोकेशन एवं सुविधाओं के लिहाज से प्रीमियम है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैगशिप प्रोजेक्ट के अंतर्गत होने से यह अत्याधुनिक नवीनतम तकनीक से निर्मित है जिसके कारण यह लाइट हाउस प्रोजेक्ट के नाम से काफी चर्चित भी है। उच्च क्वालिटी निर्माण डिजाइन प्लानिंग खुले वातावरण के साथ कीमत में काफी काम मात्रा 6 लाख रूपये का होने के कारण विगत दो दिन में आवास मेले में 500 से आधिक लोगो ने विजिट की और 50 परिवारों द्वारा पसंदीदा रेडी पज़ेशन फ्लैट बुक किया गया |विदित हो कि शहर के तेजी से विकसित हो रहे बिचौली में यह प्रकृति के बीच घर खरीदने वालों के लिए यह आवास मेला काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। बताया जा रहा है कि यहाँ से पीपल्याहाना चौराहा बंगाली चौराहा निर्माणाधीन कोर्ट, शैक्षणिक संस्थान, हॉस्पिटल्स कुछ ही मिनटों की दूरी पर है, जिसके चलते फ्लैट बुक कराने के लिए लोग उत्साहित हैं। इस दौरान ग्राहकों को 1 BHK फ्लैट मात्र 6 लाख रु में उपलब्ध है | 1 BHK पर रजिस्ट्री फ्री का ऑफर मिला | ऐसे में आपके पास 3 दिन शेष है अत्याधुनिक जीवनशैली पाने के, तो ऑफर का उठाएँ फायदा और बुक करें अपना आशियाना। नर्मदा जल सप्लाई एवं सिटी बस की सुविधा के साथ गुलमर्ग परिसर 2 लाइट हॉउस प्रोजेक्ट में अधिकांश फ्लैट्स की बुकिंग हो चुकी है । बाजार भाव से 50% कम कीमत पर उपलब्ध यह फ्लैट सर्वसुविधायुक्त है जहा पर लिफ्ट गार्डन बॉउंड्रीवाल पानी एवं सीवरेज , सिटी बस जैसी समस्त सुविधा उपलब्ध है | Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर, क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा कराये 03 आवेदकों के 4,15,753 /– रूपये वापस। ऐसा है हमारा इंदौर