इंदौर, मध्यप्रदेश। विनी आहूजा। सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देशन में आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी राजीव मुदग्गल, उड़नदस्ता प्रभारी अनिल माथुर व राजीव द्विवेदी सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत पलासिया के मार्गदर्शन में दिनाँक आज शहर गस्त के दौरान सोमनाथ की चाल के पास अवैध मदिरा परिवहन का संदेह होने पर एक दोपहिया वाहन जुपिटर क्रमांक MP09ZH5675को रोका गया आबकारी दल को देखकर वाहन चालक नें भागने का प्रयास किया लेकिन स्टॉफ की सजगता व तत्परता के कारण वाहन चालक रितिक पिता कमल मेहर निवासी कालिंदी करोलबाग इंदौरको पकड़ लिया गया । विधिवत तलाशी लेने पर वाहन चालक से जुपिटर वाहन की डिक्की में रखे 50 पाव देशी मदिरा मसाला के कुल 9 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई।मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर म. प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।जप्त मदिरा व दोपहिया वाहन जुपिटर की अनुमानित कीमत लगभग रुपये75000/- है।अवैध मदिरा के संग्रह,परिवहन व विक्रय केविरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगीयह कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक राकेशसिंह मंडलोई वृत प्रभारी पलासिया द्वारा की गई। एवं आरक्षक श्री सतेज कोपरगांवकर, तरुनसिंह जाट का विशेष योगदान रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत जाट ने भी पकड़ी सफाई व्यवस्था व विकास कार्यों की रफ्तार ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर, क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा कराये 03 आवेदकों के 4,15,753 /– रूपये वापस।