रीवा/ रीवा जिले मनगवां विधान सभा की पूर्व विधायक व बसपा नेता श्रीमती शीला त्यागी ने आज प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के हांथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। आपको बता दे कि शीला त्यागी मनगवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं जिसमे रीवा जिले सभी विधानसभा क्षेत्र में एससी वोटों पर उनकी मजबूत पकड़ है। कुछ दिनों पूर्व विन्ध्य में एससी वोटों को साधने के लिए भाजपा ने रैगांव में कांग्रेस को झटका देते हुए पूर्व विधायक उषा चौधरी को अपने पाले में कर लिया था। अब शीला त्यागी को कांग्रेस में लाकर कमलनाथ ने उसकी भरपाई की है। उन्हें कांग्रेस में लाने में रीवा के पूर्व लोकसभा प्रत्यासी सिद्धार्थ तिवारी राज को सौंपी गई थी।इस राजनीतिक घटना की कानों कान खबर किसी को नहीं हुई। पीसीसी में एक पत्रकार वार्ता में सिद्धार्थ तिवारी के साथ पहुंची पूर्व विधायक शीला त्यागी को कमलनाथ के हाथों कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस की सदस्यता लेते ही मनगवां विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसियों में खुशी का माहौल है। निश्चित रूप से शीला त्यांगी के कांग्रेस में आने से कांग्रेस काफी मजबूत होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था समग्र जन चेतना विकास परिषद के तत्वाधान मे आयोजित हुआ बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती कार्यक्रम संविधान को साक्षी मानकर विवेचना सिंह ने ली सात फेरे।
You must be logged in to post a comment.