अंतर्जातीय विवाह कर तोड़ा जाति पांति की कुप्रथा। जाति-पाति, दहेज प्रथा,अंधविश्वास को छोड़कर संविधान की उद्देशिका का लिया संकल्प कुशमेन्द्र सिंह रीवा NNW रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत सिंह पैलेस डभौरा में 11 अप्रैल 2023 को ज्योतिराव फूले जी के जयंती पर समाजसेवी जगदीश सिंह यादव की बड़ी बेटी विवेचना ने अंतर्जातीय शादी संविधान को साक्षी मानकर सात फेरे ली उस दौरान देखा गया की शादी में न ही बैंड बाजा था और अन्य फिजूल खर्च व अंधविश्वास को दूर रखा गया।कार्यक्रम के दौरान पंडाल के अंदर पिछड़े, दलित आदिवासियों महापुरुषों की तस्वीरे लगी हुई थी जिसे आने वाले लोगों के द्वारा पढ़ा जाता था फिर लोग बैठते थे मंच में भारतीय संविधान और धम्म चक्र अशोक का लाट बना था जिसमे गौतम बुद्ध जी की बड़ी तस्वीर के साथ ज्योतिवा राव फूले, सावित्री बाई फुले,बाबा साहब अंबेडकर की फोटो सहित 50 से ऊपर महापुरुषों की तस्वीरे लगी थी। सबसे बड़ी चीज देखने को मिली कि खाने पीने में देशी, जैविक भोजन खाने को मिला जिसमे ज्वार, बाजरा, सामा ,रागी,बैरी ,मक्का, चना, मूंग ,उड़द ,मोथ, तिल काली सफेद , बरबटी,महुआ का लाटा,महुआ की डोभरी, देशी दही मठ्ठा , सहित बघेली व्यंजन, इंदरहर, देशी रोटी, देशी दलिया, बाटी चोखा, सत्तू,कढ़ी फुलौरी सहित देशी भोजन खाने को मिला।शादी में धूम्रपान को पूर्णतः वर्जित रखा गया था।आपको बता दे कि विवेचना सिंह यादव अपना जीवन साथी इंदौर में रह रहे लड़के वैजनाथ सिंह विश्वकर्मा से की है जिनका पुस्तैनी गांव घोरावड़ी जिला विदिशा में हैं विवेचना सिंह एक बघेली मासिक बुलेटिन की बघेली भाषा की विशेष जानकर हैं उनके द्वारा कई सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहा। विवेचना सिंह डभौरा नगरपरिषद के सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश सिंह यादव व समाजसेविका श्रीमती ऊषा सिंह यादव की बेटी हैं। जिसे सेवा निवृत प्राचार्य एसएल प्रजापति के द्वारा संविधान का वाचन कराया गया जिसमे पंडाल के नीचे बैठे सभी नागरिक खड़े होकर सपथ लेते संविधान का सम्मान किया गया। बेटी विवेचना सिंह के इस फैसले में माता पिता एवं समाज ने समर्थन किया ।अंतर्जातीय शादी में राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, पूर्व मंत्री मप्र शासन दद्दू प्रसाद, पूर्व मंत्री उतर प्रदेश सरकार डा. आईएमपी वर्मा पूर्व विधायक रीवा, परमेस्वर दयाल पूर्व विधायक सोन भद्र उतर प्रदेश, नितिन चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा,शिवशंकर सिंह यादव, शुद्र बांबे, हेमराज सिंह राष्टीय अध्यक्ष पीपीआई, छोटू आदिवासी राष्टीय अध्यक्ष जनसम्मांन पार्टी, श्याम बिहारी यादव समाजवादी सोन भद्र उतर प्रदेश, एड. दीवान सिंह पटेल हाई कोर्ट प्रयाग राज, रामगोपाल सिंह नेता पीपीआई, एसएल प्रजापति सेवा नि. प्राचार्य, रामसुसील पटेल देवास, संतोष यादव जनपद सदस्य, डा. रविंद्र नाथ यादव प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ मप्र, एड. कमलेश कुशवाहा सिरमौर, मुन्नी लाल मुड़ा सिद्धार्थ सिरमौर, रजनीश कुशवाहा सरपंच खेरहन. एड. अशोक यादव रीवा, डा. रामधारी यादव, जगत बहादुर यादव, बुद्ध सेन पटेल चेयर मैन शाहू जी महाराज महाविद्यालय रीवा सहित दो हजार से अधिक लोगो ने शादी में भाग लिया। कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक लोग बैठकर संविधान को सुनते रहे एवं महापुरुषों के संदेशों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बसपा की पूर्व विधायक श्रीमती शीला त्यागी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में कांग्रेस की ली सदस्यता। लोकतंत्र को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी ने लगाया जनता मंच।