आज मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की चयनित नवांकुर संस्था समग्र जन चेतना विकास परिषद एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन की सहयोगी संस्था के नेतृत्व मे गाधी चबुतरा गाधी भवन ग्राम पंचायत शितलहा मे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि संस्था के संरक्षक समग्र जन चेतना विकास परिषद व संरक्षक मध्यप्रदेश सरपंच सघ वरिष्ठ समाज सेवी श्री चक्रधर सिंह जी अध्यक्षता मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक श्री अमित अवस्थी जी विशिष्ट अतिथि समग्र जन चेतना विकास परिषद के सचिव श्री सुमित सिंह जी परामर्शदाता श्री हरगोविन्द द्विवेदी जी श्री उमेश सिंह जी शशि यादव जी नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि अरूण कुमार पाण्डेय जी श्री भूपनारायण मिश्रा जी सतेन्र्द सिह जी उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम बाबा साहेब की प्रतिमा पर अतिथियो द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया तत्पश्चात सभी वक्ताओं ने बाबा साहेब के बारे मे अपने विचार व्यक्त किये संस्था के प्रतिनिधि श्री सुमित सिंह जी ने सभी उपस्थित जनो का स्वागत किया तत्पश्चात बाबा साहब के बारे उन्होंने बताया की बाबा साहेब ने शिक्षा के माध्यम से देश दुनिया का नेतृत्व किया साथ ही संविधान के निर्माण मे मुख्य भूमिका निभाई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चक्रधर सिंह जी कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी गरीबो के मशीहा थे उन्होने विषम परिस्थितियों मे भी पढ लिखकर समाज को एक दिशा दी और आजादी के बाद की सरकार मे कानून मंत्री के रूप मे कार्य किये आज उनके योगदान को देश याद करता है । अध्यक्षीय उद्बोधन मे मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक श्री अमित अवस्थी जी ने बाबा साहेब के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि बाबा साहब की सोच सभी को साथ लेकर चलने की थी संविधान निर्माण के समय जो आरक्षण का प्रावधान था उसमे 20 वर्षों तक के लिए लागू किया गया इसके पीछे उनका सपना था कि 20 वर्षो मे सभी समाज एक बराबर खडे होगे किसी भी समाज को आरक्षण की आवश्यकता नही पडेगी इतनी दूरदर्शी सोच के महान महामानव के योगदान को देश हमेशा याद करेगा कार्यक्रम मे मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के परामर्शदाता गण नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि गण बी एस डब्लू एम एस डब्लू के छात्र छात्राऐ गाव के गणमान्य नागरिक गण युवा समाजसेवी गण गाव के सभी नागरिक गण उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन परामर्शदाता श्री हरगोविन्द द्विवेदी ने किया व आभार नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि श्री सतेन्द्र सिंह जी ने किया Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आदिवासी रानी कमलापति जी के बारे में अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का भारतीय जनता युवा मोर्चा जवा ने किया पुतला दहन बसपा की पूर्व विधायक श्रीमती शीला त्यागी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में कांग्रेस की ली सदस्यता।
You must be logged in to post a comment.