कुशमेंद्र सिंह

गौशाला सहित अन्य मांगों को लेकर समाजसेवी आशीष पटेल कर चुके है अनशन।

ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार पर नही हुई जांच, न ही बन पाया गौशाला।

गौशाला बनाने की ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही मांग।



         हरदोली/ जवा जनपद पंचायत अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतो में किस कदर भ्रष्टाचार हावी है किसी से छुपा नही है इसी तरह के मामले में हम बात करने जा रहे है ग्राम पंचायत हरदोली  की जहा पर हुए भ्रष्टाचार की खबरे लगातार देखने और सुनने को मिलती रहती है लेकिन ग्राम पंचायत में हुए लाखो रुपये के भ्रष्टाचार पर कभी भी सचिव मनोज कुमार तिवारी और रोजगार सहायक के ऊपर कार्यवाही नही की गई। जिसके लिए समाजसेवी आशीष पटेल के द्वारा 17 नवंबर 2021 से 07 जनवरी 2022 तक अनशन किया गया था उस दौरान जिला कलेक्टर रीवा इलैया राजा टी के आश्वासन पर अनशन को समाप्त किया गया, लेकिन दुर्भाग्य से कलेक्टर इलैया राजा टी का ट्रांसफर हो गया और उनका आश्वासन ठंडे बस्ते में चला गया। 
आपको बता दे कि भ्रष्टाचार के खिलाफ 181 में 5 बार शिकायत की गई, लेकिन सीएम हेल्पलाइन के शिकायतों पर अधिकारियों द्वारा ध्यान नही दिया गया।अनशन के पहले से और अनशन के दौरान लगातार प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भ्रष्टाचार को उजागर किया गया लेकिन पूर्व जवा जनपद सीईओ और जिला पंचायत सीईओ के द्वारा न ही भ्रष्टाचार पर लगे आरोपों की जांच की गई, न ही गौशाला निर्माण कार्य शुरू किया गया, और पूर्व सचिव रोजगार सहायक के हौसले बुलंद होते गए।
       वही समाजसेवी आशीष पटेल ने बताया कि आराजी नंबर 90 और 96 शासकीय जमीन है जिसे जवा तहसीलदार चंद्रमणि सोनी ने सीमांकन कराकर गौशाला के लिए प्रस्तावित किये थे लेकिन ग्राम पंचायत के पूर्व सचिव और जनपद सीईओ जवा के द्वारा गौशाला निर्माण में दिलचस्पी नही दिखाई गयी। उन्होंने बताया कि गौशाला निर्माण नही होने किसान परेशान है उनकी फसलों को अवारा पशु चट कर जाते है जिसे देखते हुए गौशाला का निर्माण कार्य कराया जाय, वार्ना पुनः अनशन करने के लिए बाध्य हो जायेगे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading