रीवा। कुशमेन्द्र सिंह। समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर बेटे की हुई मौत- मा ने लगाए आरोप।जवा/ मामला जवा थाना अंतर्गत झलवा गांव का है जहा पर रहीस कोल पिता कृष्ण गोपाल कोल निवासी झलवा थाना जवा अपने भाई के पास प्रयागराज यूपी जा रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर के जोरदार टक्कर युवक घायल हो गया। जिसे तत्काल ग्रामीणों के द्वारा एम्बुलेंस 108 को फोन किया गया लेकिन एम्बुलेंस समय पर नही पहुची, तब घायल युवक को 100 डायल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा लाया गया तब तक में बहुत देरी हो चुकी थी और इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने कुछ ही दूरी में ट्रैक्टर चालक सहित ट्रैक्टर को पकड़ कर जवा थाने में खड़ा किया गया। वही जवा पुलिस शव का पंचनामा कर पीएम हेतु शव को जवा भेज दिया गया है जहा पर मृतक युवक के मा ने आरोप लगाया है कि समय से एम्बुलेंस नही पहुचने पर बेटे की मौत हुई है । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पंडित दीनदयाल से मोदी तक : एकात्म मानववाद से एकमात्र महामानव-वाद की गत को प्राप्त 43 की भाजपा हरदोली ग्राम पंचायत में सचिव के निष्क्रियता के चलते अभी तक नही बना गौशाला।
You must be logged in to post a comment.