रीवा। कुशमेन्द्र सिंह
जनसुनवाई में कलेक्टर रीवा और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक रीवा को दिया गया आवेदन।

जमा किये गए पैसे के लिए 4 वर्ष से सहकारी बैंक का खाताधारी लगा रहे चक्कर।

मामला रीवा जिले के हनुमना तहसील अंतर्गत हर्दी क्रमांक-1 पहाड़ी  से सामने आया है जहा के लगभग 200 से ज्यादा खाताधारियों ने वर्ष 2012 से सेवा सहकारी समिति मर्यादित हर्दी क्रमांक -1 शाखा पहाड़ी जिला रीवा (मध्यप्रदेश) में कोई खाताधारी FD किया तो कोई बचत खाता में जमा कर रहा था अवधि समाप्ति के बाद जब खाताधारी बैंक में जमा किये रुपये के लिए बैंक जाते है तो बैंक मैनेजर द्वारा यह कह कर भगा दिया जाता है कि अभी रुपये नही है ऐसे करते करते 4 वर्ष हो रहे है लेकिन पैसे नही मिल रहे है। और खाताधारी आये दिन सहकारी बैंक हर्दी,तो कभी केंद्रीय जिला सहकारी बैंक रीवा तो कभी कलेक्टर रीवा कार्यालय का चक्कर लगा रहे है लेकिन उन्हें कही से आस नजर नही आ रही है कल मंगलवार को हुई जन सुनवाई में नवागत कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल से आश्वासन दिए है जिससे लोगो मे उम्मीदे जगी है।
सवाल यही की इन गरीबो का पैसा गया तो गया कहाँ,क्यो नही दिए जा रहे रुपये।
    जहा पर पीड़ित लोगो ने बताया कि  हम लोगो को  खाने पीने और बेटियों के शादी के लिए पैसे की जरूरत है जब भी बैंक जाते है अक्सर बैंक बंद रहता कैशियर कभी बैंक में रहते नही, मैनेजर द्वारा साफ साफ मना कर दिया जाता है कि पैसे नही।
साथ ही उन्होंने आरोप लगा कि जब हम लोग पैसे निकालने के लिए जाते है तो कोरे ड्राबल में हस्त्ताक्षर करा लेते है और हम लोगो के सामने ड्राबल पर पैसे नही भरते थे और आजकल कह कर रवाना कर देते है।
वहा पर लगभग 200 से ज्यादा खाताधारियों के बैंक में पैसा जमा हुआ है किसी खाताधारी के 10 हजार तो किसी के 25 लाख तक तक जमा है।
जहा पर जनसुनवाई के दौरान  खाताधारी प्रार्थीगण बेला कली गुप्ता, रहस कली गुप्ता,महेश गुप्ता, कपुरचंद्र  गुप्ता, शेषमणि पटेल,साबित्री पटेल,अरविंद पटेल मिठाईलाल गुप्ता,तुलसीदास गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता रामयस पटेल सहित कई लोगो ने कलेक्टर रीवा और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रीवा को आवेदन देकर पैसे दिए जाने का निवेदन किये है ।
खाताधारियों का पैसा क्यो नही दिया जा रहा है ये तो जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि हकीकत क्या है
      यदि आज भी जिले के सभी सहकारी बैंकों और समितियों की सही जांच की जाए तो करोडो का घोटाला सामने आ सकता है।


NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading