इन्दौर (प्रकाश महावर कोली)। जय, जोरु और जमीन को लेकर परिवार में विवाद का कारण बन जाता है, और पीड़ित परिवार को शासन – प्रशासन व न्याय पालिका की शरण में जाना पड़ता है, कुछ ऐसा ही मामला आज कलेक्टर कार्यालय में कृषि भूमि के सीमांकन को लेकर तहसीलदार व‌नायब तहसीलदार की लापरवाही को लेकर पीड़ित परिवार ने कलेक्टर कार्यालय जाकर कलेक्टर इलायाराजा टी को जनसुनवाई में आवेदन दिया, कलेक्टर ने एसडीएम रविश कुमार श्रीवास्तव को जांच व त्वरित निराकरण के आदेश दिए।
सांवेर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता कमल पहलवान झांझोट के साथ पीड़ित परिवार बाबूलाल पिता भागीरथ एवं पौत्री मेघा योगी ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देते हुए कहा कि उनके मालिकाना हक की कृषि भूमि सांवेर विधानसभा क्षेत्र के पोटलोद ग्राम में है।
जो तहसीलदार राजस्व निरिक्षक एवं हल्का पटवारी को निर्देशित कर उनकी कृषिभूमि की जमीन का सीमांकन कर दिलाई जाए।
आवेदक बद्रीलाल पिता भागीरथ ने कहा कि मुझ आवेदक के स्वामित्व एवं आधिपत्य की कृषि भूमि ग्राम पोटलोद तहसील सांवेर जिला इन्दौर में कृषि भूमि सर्वे नंबर 1392/1 1466/2/2/1/1 कुल कमश: 0.012 0.471 हैक्टेयर कुल सर्वे नंबर 02 कुल रकबा 0.483 हैक्टेयर भूमि राजस्व रेकार्ड में भूमि स्वामि के नाम पर दर्ज है। उक्त भूमि की ऋणपुस्तिका, खसरा बी-1 व नक्शे की छायाप्रति भी उन्हीं के पास है।
आवेदक बद्रीलाल ने कहा कि तहसीलदार महोदय उक्त चरण क्रमांक 01 में वर्णित भूमि के संबंध में नायब तहसीलदार सांवेर जिला इन्दौर व्दारा राजस्व प्रकरण कमांक 0184/अ-27/2022-23 मे दिनांक 28/03/2023 को आदेश पारित किया गया है। उक्त चरण कमांक 01 में वर्णित भूमि का सीमाकंन हल्का पटवारी एवं राजस्व निरिक्षक को निर्देशित किया था। यह प्रकरण हल्का पटवारी को भेजकर उक्त भूमि का सीमाकंन दिनांक 07/04/2023 को किया गया और हल्का पटवारी महोदय द्वारा मौके पर सीमाकंन कार्य प्रारंभ किया गया एवं हल्का पटवारी व्दारा आवेदक को मौके पर किसी प्रकार की कोई भूमि उपलब्ध नहीं है और ना ही हल्का पटवारी महोदय व्दारा सीमाकंन के बाद उक्त भूमि का अस्थाई या स्थाई सीमाचिन्ह कायम किये गये।
आवेदक ने कहा कि इस संबंध में नायब तहसीलदार महोदय सांवेर जिला इन्दौर से मौखिक रूप से निवेदन किया तो तहसीलदार सांवेर ने आवेदक को सिविल न्यायालय मे जाकर कार्यवाही करने का कहा गया एवं नायब तहसीलदार सांवेर जिला इन्दौर व्दारा आवेदक को किसी प्रकार का कोई स्पष्टीपूर्ण जवाब नहीं दिया गया, इसलिए
आवेदक ने कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंच कर न्यायहित में आवेदन पत्र स्वीकार किया जाकर आवेदक को उक्त चरण क्रमांक 01 मे वर्णित भूमि का नायब तहसीलदार, राजस्व निरिक्षक एवं हल्का पटवारी को मौके पर भेजकर उक्त भूमि का विधिवत सीमाकंन करवाये जाने एवं उक्त चरण क्रमांक 01 में वर्णित भूमि को आवेदक को मोके पर सुपुर्द करवाए जाने की मांग पर कलेक्टर इलायाराजा टी ने सांवेर एसडीएम रविश कुमार श्रीवास्तव से मिलने को कहा।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading