देश के महान समाज सुधारक माली समाज के आदर्श महात्मा ज्योतिबा फुले की 196 वी जन्म जयंती रतनगढ़ में नगर परिषद कार्यालय परिसर पर सादगीपूर्ण वातावरण मे मनाई गई। इस अवसर पर नगर परिषद कर्मचारियों सहित माली समाज के युवाओं ने एकत्रित होकर प्रमुख समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सुगनबाई गुर्जर, वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल सोनी दिल्ली,पार्षद हंसाबाई माली, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनंदन छिपा,पार्षद प्रतिनिधि हरीश माली,रघुनाथ सिंह राजपूत गुंजालिया, गोपाल राठौर,शोकिन सोनी माली समाज के वरिष्ठ कन्हैयालाल माली, युवा किशन माली मुवादा,डॉ.राजेंद्र कुमार माली,अशोक कुमार माली,रमेश माली,राजेंद्र माली कस्मारिया,प्रकाश माली,कैलाश माली, कमलेश माली,प्रदिप माली आदि के द्वारा वरिष्ठ समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समाज में व्याप्त कुरीतियों व अंधविश्वासों के खिलाफ आजीवन संघर्ष करने एवं महिला शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने वाले प्रथम समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन हमे सीख देता है।जो वर्तमान सहित आने वाली पीढ़ी के लिए एक अनुकरणीय आदर्श रहेगा।महिलाओं को शिक्षित और सशक्त करने की दिशा में किए गए उनके कार्य हमे सदैव प्रेरित करते रहेगें।आज हम सबको उनके आदर्शो को आत्मसात करने की आवश्यकता है।हमें आपस में संगठित हमारे अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठानी होगी। इस अवसर पर नगर परिषद कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में माली समाज के युवा उपस्थित हुए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गांधियों, रास्ता छोड़ो! कृषिभूमि सीमाकंन करवाए जाने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार पहुंचा कलेक्टर जनसुनवाई में