अपनी धरोहर एवं विरासत को संरक्षित बनाये रखना अभूतपूर्व – गोपाल भार्गव लोक निर्माण मंत्री।

श्री भार्गव ने संगीत कलाकारों को 5-5 हजार रूपये का दिए अनुदान राशि।



रीवा / मानस भवन में आयोजित स्वामी हरिदास संगीत समारोह में प्रदेश के लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि अपनी धरोहर एवं विरासत को संरक्षित एवं संवर्धित करना प्रसंशनीय है। यह प्रदेश का एक मात्र अभिनव आयोजन है जो अपने आप में अपने विरासत एवं इतिहास को संरक्षित कर लगातार पिछले 25 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामी हरिदास की प्राचीन संगीत की समृद्धिशाली परंपरा थी जो प्राचीन समय में पल्लवित एवं विकसित थी। तानसेन एवं बैजू बाबरा जैसे प्राचीन संगीत सम्राट थे जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं। तानसेन इतने समर्पित संगीतज्ञ थे कि जब वे मेघमल्हार की तान छेड़ते थे तो बारिश होने लगती थी। इसी प्रकार दीपक राग में अपने आप दीपक जल उठते थे। उन्होंने कहा कि संगीत एक ऐसी परंपरा है जिसके माध्यम से हम परमात्मा से सीधे साक्षात्कार कर सकते हैं।
लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि राजनीति से हटकर समाज सेवा एवं समाज सुधार के ऐसे कार्य करने चाहिए ताकि लोग हमको जाने के बाद भी याद रखें। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में एक साथ 21 हजार गरीब कन्याओं का विवाह कराया है। वे गरीब छात्रों के शिक्षा के लिए योगदान देते हैं तो बीमार को उपचार कराने के लिए आर्थिक सहायता देते हैं। मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि रीवा जिले में पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा जिले का चहुमुखी विकास कर इसे महानगर बना दिया है। चाहे फ्लाई ओवर हो, रिंग रोड हो या चमचमाती सड़कें। उन्होंने जिले के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। मंत्री ने कहा कि सभी गरीब बहने मुख्यमंत्री बहना योजना के अन्तर्गत फार्म भरे और एक हजार रूपये प्रतिमाह की सहायता प्राप्त करें। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने स्वामी हरिदास संगीत समारोह में शामिल 54 कलाकारों को 5-5 हजार रूपये प्रत्येक के मान से अनुदान देने की घोषणा की।
सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि स्वामी हरिदास संगीत संस्था से किसी न किसी रूप में पिछले 25 वर्षों से जुड़ा हुआ हूं। भारतीय संगीत को अक्षुण बनाये रखने के लिए संस्था द्वारा अनवरत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संस्कृति संरक्षण के लिए यह अभूतपूर्व योगदान है। सांसद जनार्दन मिश्र ने मानस भवन के पुनरूद्धार के लिए सांसद मद से 5 लाख रूपये अनुदान देने की सहमति व्यक्त की।
पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हमारी प्राचीन संगीत विधा पूर्व से ही संपन्न एवं विकसित थी। संगीत एवं अपनी परंपराओं को बनाये रखना समाज के हित में है। उन्होंने कहा कि रीवा जिले के तानसेन के संगीत का लोहा सभी मानते हैं। तानसेन जब मेघराग छेड़ते थे तो वर्षा होने लगती थी। उनके गुरू स्वामी हरिदास की स्मृति में पिछले 25 वर्षों से संगीत को संरक्षित करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य अपनी परंपरा को बनाये रखना है। उन्होंने कहा कि रीवा जिला तानसेन की कर्म स्थली रही है वहीं दूसरी ओर यह सफेद शेरों की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि जिले में संगीत को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए योगदान देंगे। पूर्व मंत्री एवं विधायक ने मानस भवन के पुनरूद्धार के लिए विधायक निधि से 5 लाख रूपये देने की घोषणा की।
संगीत समारोह में कलाकारों ने संगीत का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कमलेश तिवारी ने पखावज एवं ध्रुपद गायन किया। मुंबई से आये प्रसिद्ध कलाकार पंडित अखिलेश चतुर्वेदी ने गणेश वंदना एवं शिव तांडव स्त्रोत में नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, नगर पालिक निगम के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, सागर जिले के जिला एवं सत्र न्यायाधीश एके सिंह, सहायक पुलिस महानिदेशक केपी व्यंकटेश्वर राव, मानस मंडल के अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह, स्वामी हरिदास संगीत समारोह के संयोजक राजेश शुक्ला सहित कलाकार एवं दर्शक उपस्थित थे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading