मस्जिदों के इमाम,हाफ़िज़ साहेबान का किया इस्तक़बाल और पेश किए तोहफे सभी धर्म के गुरु मौजूद।इंदौर। देश के कई राज्यों में इस वक्त हिंदू-मुस्लिम के बीच लगातार विवाद की खबरें देखने को मिल रही है. लेकिन इंदौर से सर्वधर्म संघ की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो दिल को सुकून देने वाली हैं। प्रिंस यशवंत रोड़ पर मस्जिदों के इमाम और हफीज़ो का सम्मान हार माला ओर साफ़ा पहना कर हिन्दू मुस्लिम धर्म प्रमुखों के हाथों हुआ । रमज़ान का पवित्र महीना पूरी इंसानियत के लिए रहमत बनकर आया है। शब-ए-क़द्र की हज़ार महीनों से बेहतर मुक़द्दस रात को मुस्लिम समाज ने बड़ा रोज़ा रखा और पूरी रात इबादत में गुज़ारी। रमज़ान माह में तरावीह की विशेष नमाज़ में बगैर देखे पूरा क़ुरआन सुनाने वाले हाफिजों,मस्जिद के पेश इमामों और अज़ान देने वाले मोअज़्ज़िनों को सर्वधर्म संघ द्वारा रहमतों बरकतों वाले महीने रमजान पर नज़राना देकर दस्तारबंदी की गयी ।इस अवसर पर हाफ़िज़ मो नदीम फात्मा मस्जिद, हाफ़िज़ फ़ज़ल अहमद राज़्वी हरसिद्धि मस्जिद, हाफ़िज़ ज़मीर साहब जेल रोड मस्जिद, हाफ़िज़ हसन साहब कबूतरखना मस्जिद का प्रिंस यशवंत रोड़ स्थित सर्वधर्म संघ दफ्तर पर शहर क़ाज़ी डॉक्टर इशरत अली, स्वामी अरुण आनंद महाराज गुरुदेव स्वामी वर्धानन्द गिरी महाराज, अध्यक्ष मंज़ूर बेग की ख़ास मौजूदगी में मस्जिद के इमाम को तोहफे और नगद नज़राना पेश कर इस्तक़बाल किया गया। सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंज़ूर बेग द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मस्जिद के इमाम व ख़िदमतगारों को नज़राना दिया गया। उन्होंने बताया मुस्लिम समाज द्वारा इस माह में पर कब्रस्तान पर पुरखों की मग़फ़िरत की दुआ मांगते हैं साथ ही मुस्लिम समाज ने देश की खुशहाली,सलामती और अमन व भाईचारे के लिए ख़ास दुआ मांगी गईं। इस मौके पर सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग उपाध्यक्ष, रियाज़ खान, मुकेश बजाज, याक़ूब खान , पत्रकार सरफराज खान ज़ाकिर खान ज़फ़र खान, फेज़ान बैग, समीर बेग, युनुस खान राजेश चौहान प्रीतेश जैन सतीश शर्मा अकबर क़ाज़ी आदि ने शिरकत की। शहर काजी डॉक्टर इशरत अली ने कहा हिन्दू-मुस्लिम एकता से ही मुल्क की खूबसूरती है। उन्हीने कहा इस तरह के आयोजन से समाज में भाईचारा बढ़ेगा। मंज़ूर बेग ने कहा मौलाना,इमाम,हाफ़िज़ महीने भर नमाज़ पढ़ाने के साथ देश की खुशहाली के लिए दुआ करते हैं व समाज को रोशनी देने का काम करते हैं। ऐसी शख्सियतों का सम्मान कर हमें खुशी मिलती है। मंजूर बैग अध्यक्ष सर्व धर्म संघ 8 अप्रैल 2023 Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन स्वामी हरिदास संगीत समारोह में सम्मिलित हुए लोकनिर्माण मंत्री गोपाल भार्गव। अब…हिस्ट्री नहीं पढ़ाएंगे!