इंदौर। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता की शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही कर दिए शीघ्र निराकरण के निर्देश ।आम जनता को मिला पुलिस कमिश्नर का साथ ।इंदौर पुलिस द्वारा प्रति मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती हैं। जिसके तारतम्य में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर इस जनसुनवाई में नए कमिश्नर मकरंद देऊस्कर द्वारा विशेष रूप से, आम जनता से मिला उनकी समस्या का निराकारण का भरोसा दिया।जनसुनवाई में 34 शिकायतो के आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हे पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश भी गए। इस जनसुनवाई मे प्रमुख रूप से धोखाधड़ी, जमीन संबंधी विवाद, आपसी विवाद, महिला अपराध संबंधी सहित अन्य शिकायतो के आवेदन प्राप्त हुए जिनके निराकण हेतु तत्काल कार्यवाही करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों पर आवेदकों को संबंधित विभाग से संपर्क कर कार्यवाही के लिए बताया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल। गृह विभाग ने सभी प्रकार के बोरवेल, कुओं और बावड़ियों के सर्वे का कार्य एवं पाटने की कार्रवाई के संबंध में जारी किए आदेश। इंदौर पुलिस द्वारा अपने साथी पुलिस अधिकारियों को सम्मान के साथ भाव विभोर विदाई दी।