इंदौर। इंदौर पुलिस में अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले इंदौर पुलिस के आठ पुलिस अधिकारियों का विदाई समारोह, आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पलासिया चौराहा स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में किया गया।

मुख्य रूप से विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारी, इंदौर नए पुलिस कमिश्नर नगरीय मकरंद देऊस्कर अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) इंदौर राजेश हिंगणकर, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) इन्दौर जगदीशb डाबर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मनीषा पाठक सोनी, प्रशिक्षु आईपीएस अभिषेक रंजन, सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय बाजपेयी, रक्षित निरीक्षक जयसिंह तोमर की उपस्थिति में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधीकारीगण – उप निरीक्षक कामता प्रसाद पाराशर, सहायक उपनिरीक्षक नाथूराम राजोरिया, सहायक उपनिरीक्षक नरेश सिंह भदोरिया, सहायक उपनिरीक्षक रमेश देवरिया, प्रधान आरक्षक किशोरी लाल, प्रधान आरक्षक उगेर सिंह, प्रधान आरक्षक रामचंद्र, प्रधान आरक्षक शेख मुख्तियार व उनके परिजन एवं कार्यालयीन स्टाफ व अन्य पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त इंदौर व उपस्थित अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों का शाल, श्रीफल, मोमेंटो व पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत करते हुए, उन्होने जो पुलिस विभाग में अपनी अभिन्न सेवाएं दी गयी है, उसके लिये धन्यवाद दिया गया तथा उनके भविष्य के लिये मंगल कामना की गयी।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने कहा कि आप सभी ने अनुशासित पुलिस विभाग में चुनौतीपूर्ण ड्यूटी करते हुए अपने जीवन का अमूल्य समय देकर जनता की सेवा की है, अब आपको स्वयं व अपने परिवार को समय देने की बारी है। सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए, जीवन की इस नई पारी को अपने परिवार के साथ खूब हंसी खुशी के साथ, रचनात्मकता के साथ मिलकर रहे।

साथ ही उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सभी को ये आश्वासन भी दिया कि, ये पुलिस परिवार अब भी उनका परिवार है, वे जब चाहे यहां आकरv अपनी समस्याएं व अपने अनुभव आदि हमसे साझा कर सकते है और साथ ही अपनी उत्कृष्ठ सेवाओं व अनुभव के आधार पर अपने साथीगणों के मार्गदर्शक भी बन सकते है।

उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा भी अपनी सेवाओं के दौरान जो अपने खट्टे-मीठे पलों और यादगार लम्हों कों सभी के साथ साझा किया गया । अंत में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने साथियों से मिलकर बड़े ही भाव विभोर हो विदाई ली।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading