अधिकारियों ने किया आधार केंद्रों का निरीक्षण। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देश पर जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक अंकिता पोरवाल एवं सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधक राकेश कुमार द्वारा आज मंगलवार को देपालपुर ब्लॉक में संचालित बैंक /पोस्ट ऑफिस/ महिला एवं बाल विकास विभाग एवं सीएससी के आधार केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लाडली बहना योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं का प्राथमिकता के आधार पर आधार पंजीयन/ संशोधन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नागरिक सुविधा केंद्र (सीएससी) को हितग्राहियों का समग्र eKyc करने में आ रही समस्याओं का अवलोकन कर वरिष्ठ स्तर पर प्रेषित किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 6 मई को धार्मिक नगरी तिलस्वा महादेव मे आयोजित होगा सेन समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन दूध एवं दूध से बने पदार्थों की सघन जांच।