निर्मल मूंदडा रतनगढ: नवनिर्मित मंदिर में समाज के आराध्य सेन जी महाराज की मूर्ति की होगी भव्य प्राण प्रतिष्ठासामूहिक विवाह के माध्यम से समाज में सामाजिक एकता एवं जागरूकता आती है। समाज में फैली कुप्रथाओं को रोकने एवं अनावश्यक आडम्बर एवं फिजूलखर्ची को रोकने के लिए समाज के युवाओं को आगे आकर कुछ कठोर कदम उठाने होंगे।अनावश्यक खर्च को रोकने के लिए समाज के द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन की सफलता के लिए तन मन धन से बढ़-चढ़कर सहयोग करना होगा तिलस्वा महादेव धर्मशाला अध्यक्ष रमेशचंद्र सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि देश पंचायत एवं तिलस्वा महादेव धर्मशाला कमेटी के तत्वावधान में विगत 14 वर्षों से आयोजित हो रहे सेन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की अपार सफलता के पश्चात इस वर्ष भी दिनांक 6 मई 2023 को सेन समाज का 15वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने हेतु विवाह समिति हेतु अलग अलग समितियों का गठन किया गया। समाज के युवा समाजसेवी भामाशाह संजय कुमार सेन बिजोलिया को सर्वसम्मति से विवाह आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया।अन्य पदाधिकारियों मे उपाध्यक्ष सत्यनारायण सेन,कोषाध्यक्ष राजकुमार सेन, सचिव मुकेश धारीवाल, सह सचिव भेरूलाल सेन मुवादा अध्यक्ष तहसील सेन समाज सिंगोली आदि पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से बताया कि सामाजिक एकता एवं समाज की प्रगति एवं उन्नति के लिए फिजूल खर्ची पर रोक लगाने के लिए आगामी 6 मई को धार्मिक नगरी तिलस्वा महादेव में सेन समाज का धार्मिक महाकुंभ होने जा रहा है जिसमें सेन समाज के नवनिर्मित मंदिर में हमारे आराध्य सेन जी महाराज की मूर्ति की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही सामूहिक विवाह सम्मेलन की सफलता के लिए तन मन धन से सभी समाज बंधुओं को जुट जाने का आह्वान किया।उक्त जानकारी सामूहिक विवाह आयोजन समिति के सचिव एवं सिंगोली तहसील सेन समाज अध्यक्ष भेरूलाल सेन मुवादा ने दी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नई दिल्ली में ज्वाला ग्लैमर ऑफ इंडिया 2023 सीजन 4 का हुआ भव्य आयोजन लाडली बहना योजनान्तर्गत पात्र महिलाओं का प्राथमिकता से करें आधार पंजीयन।