इंदौर मध्यप्रदेश। मोहम्मद शाहिद। इंदौर जहा प्रदेश, शहर में भूमाफियाओं पर नकेल कसने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है वहीं कई जगहों पर अवैध कालोनियों पर खरीदी बिक्री निर्माण कार्य जोरों से किया जा रहा है।जहां प्रदेश के मुखिया समाचारपत्रों की ख़बरों को संज्ञान में लेकर तुरंत जांच कर कार्रवाई शुरू करने को अपने भाषण में अधिकारियों को निर्देश देते हैं वहीं अधिकारी उनके निर्देश की धज्जियां उड़ाते हुए हैं । जहां समाचारपत्र में कई साक्ष्यों के साथ खबरें प्रकाशित की जाती है लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती है फिर वहां कोई हादसा होता है तब सरकार और प्रशासन की आंखें खुल जाती है।जहां सरकारी जमीनों की सुची तैयार की गई है और सभी सरकारी जमीनों को चिन्हित कर दिया गया था वहीं शहर के छोटे बांगड़दा की खसरा नंबर 332 नजूल भूमि पर क्षेत्र के भूमाफियाओं द्वारा प्लाट बेचना जारी है जिस पर सरकारी बोर्ड लगा था कि यहां जमीन सरकारी है उस पर भूमाफियाओं ने कालिक पोत दी और शासन प्रशासन को चुनौती दे डाली।जब इस विषय पर अधिकारियों से चर्चा करना चाही तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया तथा वाट्सअप पर साक्ष्यों को भेजा गया तो वहां भी नहीं देखे गए।इनका कहना है। पटवारी,प्रदीप चौहानपूर्व मे उक्त जगह पर निगम राजस्व रिमोल द्वारा कार्रवाई की थी अगर वर्तमान मे कुछ हो रहा है तो मेरे संज्ञान में नहीं था अब आपने कहा है तो मैं देखता हूं।इनका कहना है । बिल्डिंग अधिकारीगज़ल खन्नामुझे इस जगह की लोकेशन भेजे मैं देखती हूं अभी मेरे संज्ञान नहीं थी Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जय रंजीत नगर निगम चालक कर्मचारी यूनियन संघ की जीत हुई। बगैर अनुमति के नर्सिग होम संचालित मदर केयर हॉस्पिटल को तुंरत सील्ड करने एवं एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये।