बगैर अनुमति के नर्सिग होम संचालित करने पर मदर केयर हॉस्पिटल मूसाखेड़ी को तुंरत सील्ड करने एवं एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये।डिलेवरी के दौरान प्रसूता की मृत्यु होने तथा बगैर अनुमति के नर्सिंग होम संचालित करने पर एक निजी नर्सिंग होम के विरूद्ध दर्ज होगी एफआईआर।नर्सिंग होम तुरंत सील्ड करने के निर्देशआशा कार्यकताओं की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी।कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ समिति की बैठक सम्पन्न। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने कहा है कि जिले में डिलेवरी के दौरान किसी भी प्रसूता की मृत्यु होने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। डिलेवरी के दौरान प्रसूता की मृत्यु की हर घटना को गंभीरता से लेकर उसकी जाँच कराई जायेगी। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने विगत माह एक निजी नर्सिंग होम में डिलेवरी के दौरान प्रसूता की हुई मृत्यु की घटना पर तुरंत एफआईआर दर्ज कराने और बगैर अनुमति के हास्पिटल संचालित करने पर उसे सील्ड करने के निर्देश दिये। यह कार्यवाही मूसाखेड़ी स्थित मदर केयर हॉस्पिटल के विरूद्ध की जायेगी। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर अभय बेडेकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सेत्या, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गड़रिया सहित अन्य अधिकारी और चिकित्सक मौजूद थे। बैठक में मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु, मातृ स्वास्थ्य प्रगति,शिशु स्वास्थ्य प्रगति एनआरसी, दस्तक अभियान, टीकाकरण प्रगति, आर.बी.एस.के.प्रगति, कुष्ठ निवारण कार्यक्रम, अन्धत्व कार्यक्रम, मलेरिया कार्यक्रम, क्षय उन्मुलन कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, एनसीडी कार्यक्रम, आयडीएसपी, आयुष्मान भारत कार्यक्रम, सिविल कार्यो की प्रगति, एनएचएम वित्तिय प्रगति की समीक्षा की गई। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि जिले में मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जाये। इसके लिये हर जरूरी सुविधाएँ एवं इंतजाम सभी शासकीय अस्पतालों में सुनिश्चित किये जायें। प्रसूति के दौरान किसी भी प्रसूता एवं नवजात शिशु की मृत्यु की घटना को गंभीरता से लिया जायेगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। डिलेवरी के दौरान मृत्यु होने पर तुरंत जांच करायी जायेगी। जाँच में दोषी चिकित्सकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि हर एक मृत्यु हमारे लिये दु:,खद है। हम सबका सर्वोच्च दायित्व है कि हर किसी की जान को बचाया जाये। एफआईआर दर्ज करने के निर्देश. समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने डिलेवरी के दौरान प्रसूता की मृत्यु में लापरवाही पाये जाने एवं बगैर अनुमति के नर्सिग होम संचालित करने पर मदर केयर हॉस्पिटल मूसाखेड़ी को तुंरत सील्ड करने एवं एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये। इस संबंध में लापरवाही पाये जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जोनल ऑफिसर को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिये गये। आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरु होगी. आशा कार्यकताओं के रिक्त पदो की पूर्ति शीघ्र करने के निर्देश दिये गये। आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया मे उदासिनता बरतने पर डीपीएम एवं सभी एपीएम को शोकाज नोटिस देने के निर्देश दिये गये। निर्देश दिये गये कि भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाये। सम्पूर्ण कायाकल्प अभियान जिले में कायाकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मरम्मत एवं निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ किया जाये। इस अभियान के तहत ऐसे कार्य करवाये जिससे मरीजों तथा उनके परिजनों को उसका लाभ मिले। उपयोगी कार्य हो। अभियान के तहत स्वास्थ्य संस्थाओं के परिसरों तथा शौचालयों में पूर्ण सफाई तथा स्वच्छ रहे। कायाकल्प के लिये जन सहयोग भी लेवें। कराये गये कार्यों का दस्तावेजीकरण भी हो। निर्माण कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक अब नियमित प्रत्येक माह अंतिम शनिवार को होगी। गर्भवती महिलाओं की नियमित जाँच के निर्देश। बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने निर्देश दिये कि सभी गर्भवती महिलाओं का अनिवार्य रूप से पंजीयन किया जाये। इन महिलाओं की प्रसव पूर्व सभी जाँचें सुनिश्चित की जायें। महिलाओं का नियमित फॉलोअप करते रहें। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन पर विशेष ध्यान दिया जाये। इस कार्य में लापरवाही तथा उदासीनता बरतने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने निर्देश दिये कि बगैर अनुमति किसी भी चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ तथा अन्य कर्मचारियों की ड्युटी अन्यंत्र नहीं लगायी जाये। उनका अटैचमेंट भी बगैर अनुमति की नहीं करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भूमाफिया मचा रहें हैं आतंक पर आतंक शासन प्रशासन क्यों किए हैं मोन धारण । हंसे तो फंसे! (व्यंग्य : राजेन्द्र शर्मा)