15 हजार लगभग पौध-रोपण का लक्ष्य।कलेक्टर की अध्यक्षता में टी.एल. बैठक सम्पन्न। इंदौर, मध्यप्रदेश। इंदौर जिले में राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशानुसार विकास यात्रा के दौरान 19 फरवरी को व्यापक पौध-रोपण किया जायेगा। जिले में इस अभियान के अंतर्गत 15 हजार पौध-रोपण का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अगले चार दिन तक सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण का अभियान भी चलेगा। यह जानकारी आज यहां कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई टी.एल. बैठक में दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर अभय, बेड़ेकर, अजयदेव शर्मा, राजेश राठौर, आर.एस. मण्डलोई , सपना लोवंशी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वंदना शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें। बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत किया जाये। अगले चार दिन में अधिकांश लंबित प्रकरण अभियान चलाकर निराकृत किये जाये। निराकरण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जाये। बैठक में उन्होंने जी-20 सम्मेलन तथा खेलों इंडिया के सफलतम आयोजन की व्यवस्थाओं के लिये अधिकारियों की सराहना की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विकास यात्राओं का भी सफल आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिये कि शासन के निर्देशानुसार विकास यात्रा के दौरान 19 फरवरी को व्यापक पौध-रोपण अभियान चलाया जाये। राज्य के हरित क्षेत्र में वृद्धि कर प्रदेश के पर्यावरण को स्वच्छ रखने व प्रकृति को प्राणवायु से समृद्ध रखने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देश अनुसार जन सहभागिता के माध्यम से व्यापक वृक्षारोपण किया जाये। उल्लेखनीय है कि प्राकृतिक संरक्षण में वृक्षों की महत्ता के दृष्टिगत मुख्यमंत्री द्वारा गत 19 फरवरी 2021 से प्रतिदिन पौधारोपण का संकल्प लिया गया है। आगामी 19 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिदिन पौधारोपण करने के संकल्प के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिये आम जन को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा 19 फरवरी 2023 को प्रदेश व्यापी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। राज्य शासन के निर्णय अनुसार 19 फरवरी 2023 को विकास यात्रा के आरंभ स्थल पर सामुदायिक रूप से वृक्षारोपण करवाया जायेगा। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक सार्वजनिक स्थान चिन्हित कर अधिकतम 5 पौधों का रोपण होगा। जिले की प्रत्येक शिक्षण संस्थाओं (समस्त विद्यालय/महाविद्यालय) में अधिकतम 5 पौधों का रोपण करवाया जायेगा। कार्यक्रम अंतर्गत 19 फरवरी 2023 को किये जाने वाले वृक्षारोपण का वायुदूत (अंकुर) एप पर पृथक से पंजीयन कर फोटो अपलोड करवाया जाने के निर्देश दिये गये है। बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों में उदासिनता पाये जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान को शौकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर जिले में अति कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार की अनूठी पहल के बेहतर परिणाम आये सामने मासूम बालिकाओं को न्याय दिलाने वाले पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित.