इंदौर। इंदौर जिले में मदिरा के अवैध रूप से निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं अवैध रूप से भण्डारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में आबकारी विभाग के अमले द्वारा अभियान चलाकर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देशन में की गई। कंट्रोलर राजीव मुद्गल,सहायक जिला आबकारी अधिकारी बी के वर्मा के मार्गदर्शन में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर भील कॉलोनी स्थित चंद्र शेखर उर्फ भैयू पिता राजाराम के रहवासी झोपड़ी की विधिवत तलाशी में पांच पेटियों में कुल 250 पाव प्लेन मदिरा और प्लास्टिक बोरी में 35 पाव मसाला और 18 पाव प्लेन मदिरा कुल 303 पाव देशी मदिरा बरामद की गई। आरोपी के पास वैध लाइसेंस नहीं होने से मदिरा को कब्जे आबकारी लिया गया और विधिवत जब्ती की कार्यवाही की गई। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। अन्य आरोपी प्रवीण पिता प्रताप मोहनिया निवासी भील कॉलोनी थाना आजाद नगर मौके से फरार हो गया। इस आशय का पंचनामा बनाया गया। जब्त मदिरा की कीमत 17 हजार 620 रुपए है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन श्रवण बाधित दिव्यांगों के खेलों का महाकुंभ इंदौर में हुआ शुरू। छतों से बिजली बनाने में इंदौर के उपभोक्ताओं की बढ़ी रूचि