राष्ट्रीय स्तर की इंदौर में पहली पर हो रही हैं प्रतियोगिताएं।कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने किया शुभारंभ।इंदौर । मध्यप्रदेश के इतिहास में आज फिर एक नया अध्याय लिखा गया। आज से इंदौर में श्रवण बाधित दिव्यांगों के खेलों का महाकुंभ प्रारंभ हुआ। श्रवण बाधित दिव्यांगों के राष्ट्रीय स्तर के खेलों की यह प्रतियोगिता इंदौर में ही नहीं वरन पूरे प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में अनेक राज्यों के लगभग 2 हजार 300 श्रवण बाधित दिव्यांग खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 18 फरवरी तक चलेगी। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने किया। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने खिलाड़ियों के मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना शपथ भी दिलायी। यह प्रतियोगिता दो वर्गों जूनियर और सिनियर वर्ग में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में अधिकांश खेल एमराल्ड हाईट्स स्कूल के मैदान पर होंगे। प्रतियोगिता में 11 खेलों की स्पर्धा होंगी। इन स्पर्धाओं में प्रमुख रूप से एथलेटिक, टेबल टेनिस, बेडमिन्टन, जूडो, बास्केट बॉल, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, फुटबॉल, शुटिंग, तैराकी, तीरदांजी आदि स्पर्धाएं शामिल है। एथलेटिक स्पर्धायें देवी अहिल्या विश्व विद्यालय खण्डवा रोड़ पर एवं शुटिंग स्पर्धा आर्मी रेंज महू पर एवं तैराकी स्पर्धा तरण पुष्कर महू नाका पर होगी। इस स्पर्धा में मेजबान मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार, उडीसा, तमिलनाडू, उत्तराखण्ड, दिल्ली, महाराष्ट्र. उत्तरप्रदेश, पॉण्डीचेरी, झारखण्ड, गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़ आदि राज्य शामिल है। पूर्व विश्व विजेता खिलाड़ी भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन पुनः इन स्पर्धाओं में करेंगे। ब्राजील में तीन गोल्ड मैडल विजेता तमिलनाडू की जेरेलिन भी भाग लेंगी। इन स्पर्धाओं के आयोजन में पूर्ण सुविधा जैसे एम्पायर्स, रेफरी, इनडोअर गेम्स आदि एमराल्ड हाइट्स स्कूल द्वारा दी गई है तथा बाहर से आये 2300 खिलाड़ियों को आवास स्थान से एमराल्ड स्कूल तक लाने व ले जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा 16 बसों की सुविधा प्रदान की गई है। इस स्पर्धा के आयोजक एआईएससीडी, प्रायोजक एमपीडीएसएस एवं एमबीएस हैं। एआईएससीडी की शुरूआत सन् 1965 में हुई थी तथा मध्यप्रदेश ने इन स्पर्धाओं में सन् 1968 से भाग लेना शुरू किया। एआईएससीडी के इतिहास में पहली बार रिकार्ड तोड़ 24 राज्यों के 2300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आज शुभारंभ अवसर पर संचालक एमराल्ड हाइट्स स्कूल मुक्तेश सिंह, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग सुचित्रा तिर्की बेक, राजकुमार पंजाबी, जी. सुरेश कुमार, संजय सोनी, रवि नवलानी, मुरलीधर धामानी एवं इन्टरप्रिटर गौरव वर्मा भी उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ग्राम जामन्या में ग्रामीणों को किया संबोधित आबकारी विभाग द्वारा मदिरा जप्त।