इंदौर मध्यप्रदेश। इंदौर मुखबिर की सूचना के आधार पर इसी तरह की कोशिश करने वाला क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में ।आरोपी विडियो बनाकर समाज में सनसनी फैला कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा था । आरीपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुआ है क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का विडियो बना कर जारी करने वाला और सनसनी फैलाने वाला व्यक्ति शहर में घूम रहा है। जांच पर उक्त व्यक्ति का नाम सत्यम उर्फ सर्वेन्द्र पता चला, जिसकी तलाश में मुखबिर लगाए गए। मुखबिर की सूचना पर बताये स्थान पर जाकर क्राईम ब्रांच की टीम नें योजना के मुताबिक घेराबंदी कर आरोपी सर्वेन्द्र उर्फ सत्यम सिंह बैस उम्र 23 वर्ष नि इंदौर स्थाई पता ग्राम भगासा जिला जौनपुर को पकड। आरोपी अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर विडियो बनाकर सनसनी फैला कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा था ।आरोपी के विरुद्ध थाना एरोड्रम पर अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। तथा आरोपी से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद की गई है। प्रकरण में विवेचना जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जी- 20 सम्मेलन की तैयारियां पूर्णता की ओर। सिटीजन कॉप दे रहा चेहरो पर मुस्कान,दो करोड़ रुपये के 558 गुम मोबाइल आवेदको को किये वापिस।