इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा आमजन के चेहरों पर लाई गई मुस्कान का आमजन तहे दिल से धन्यवाद किया और साथ ही साथ बधाइयां दी।

इंदौर पुलिस हर वर्ष इस प्रकार का कार्य अपनी जिम्मेदारी के साथ बखूबी निभा रहा है, इससे आमजन के चेहरे पर मुस्कान आ रही है क्योंकि मेहनत से कमाए हुए फोन जब गुम जाते हैं या चोरी हो जाते है। तब आमजन बहुत हताश होता है लेकिन हमारी इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच द्वारा इस हताश को दूर करने के लिए शिकायतों पर लगातार निराकरण करने में जुट जाती है और उसका नतीजा यह है कि आज 558 मोबाइल गुम हुए आम जनता को लौट आएगा।

इंदौर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही कर,गुम मोबाइल लोगों को वापस करवा कर, लौटा रही हैं आम जन की चेहरे पर मुस्कान.

सिटीजन कॉप एप्लीकेशन में प्राप्त शिकायतों पर क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही।

लगभग 02 करोड रूपये की कीमत के 558 गुम मोबाईल फोन आवेदकों को किया गया वापस।

गुम हुए मोबाइल मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों और भारत के अन्य राज्यों जैसे दिल्ली, पंजाब, बिहार, राजस्थान, उडीसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि से किया गया बरामद।

आईफोन, वन प्लस, रोमसंग, रेडमी, विवो, ओप्पा, नोकिया आदि कम्पनियों के महगे मोबाईल फोन भी बरामद।
पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद से अभी तक कुल 2311 गुम मोबाईल आवेदको को किये गये वापस ।

शहर में बढ़ा है. नागरिक पुलिस आवेदन पर ऑनलाइन शिकायत करने की ओर जनता का रूझान ।

इंदौर की अपराध शाखा (सायबर सेल) द्वारा सिटीजन कॉप एप्लीकेशन के गुम मोबाईल फोन की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए वर्ष 2022 एवं 2023 की शिकायतों का निराकरण कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

गुम मोबाईल फोन जो कि इंदौर सहित देश के विभिन्न शहरों में चल रहे थे. जिन्हें क्राईम ब्रांच टीम द्वारा बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा कुल 558 मोबाईल फोन प्राप्त किये गये है, जिसमें हजारों रूपये की कीमत के महंगे मोबाईल फोन शामिल हैं।

बरामद मोबाईल फोन में 09 आईफोन, 30 वन प्लस, 69 सेमसंग, 89 ओप्पों, 175 वीवों, 95 रेडमी, 76 रियल मी, 2 हॉनर 06 टेक्नो, 01 नोकिया, 04 मोटोरोला, 02 आईटेल अन्य कंपनियों के है।

इंदौर पुलिस क्राईम ब्रांच द्वारा संचालित की जा रही “सिटीजन कॉप एप्लीकेशन वास्तव में एक एंड्रॉइड फोन एप्लीकेशन है जिसे आमजन द्वारा गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों के संपर्क नम्बर के अलावा अन्य महत्वपूर्ण फीचर उपलब्ध है, जैसे किसी घटना के संबंध में सीधे ऑनलाईन शिकायत अथवा पुलिस तक सूचना पहुंचाये जाने हेतु किसी घटना की रिपोर्ट करें, और किसी वस्तु चोरी अथवा गुम होने पर पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराये जाने हेतु खोए हुए लेख की रिपोर्ट कराने की सुविधा मुहैया करवाई गई है।

खोए हुए लेख की रिपोर्ट करें में मोबाईल फोन अथवा अन्य वस्तु के गुमने पर सीधे इस फीचर के माध्यम से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है, जिसमें आवेदक को आनलाईन ही शिकायत क्रमाक सहित रिपोर्ट से संबंधित रसीद प्राप्त होती है, जिसका उपयोग वह मोबाईल में गुम हुई सिम को बंद कराने, अथवा नई सिम प्राप्त करने के लिये कर सकता है। इस कार्यप्रणाली की ऑनलाईन पद्धति होने से आवेदक को अब थाने अथवा अन्य कार्यालयों में गुम मोबाईल का आवेदन नहीं देना होगा। आवेदक द्वारा की गई संपत्ति गुम / चोरी होने की शिकायत पर क्राईम ब्रांच इंदौर की सायबर सेल टीम द्वारा ऑनलाईन शिकायत के परिपेक्ष्य में पतारसी की जाती है, जिसके परिणामस्वरूप 558 मोबाईल फोन आवेदको को सुपुर्द किये जा रहे है, जिससे आमजन में ऑनलाईन शिकायत के प्रति जागरूकता आए तथा यह विश्वास हो कि, ऑनलाईन शिकायत के माध्यम से भी उनकी गुम वस्तु प्राप्त हो सकती है।

गुम मोबाईल फोन की शिकायतों में कार्यवाही करते हुये यदि आवेदक का मोबाईल फोन गुम होने के बाद चलना नही पाया जाता है, या फिर किसी वजह से खराब हो जाता है तो ऐसी स्थिति में मोबाईल सर्च नही हो पाता है। मोबाईल फोन गुम होने के बाद अगर उपयोग नहीं किया जाता हैं तो उसे ढूंना सम्भव नहीं है।

इंदौर पुलिस द्वारा आमजनता से यह अपील की जाती है कि “सिटीजन कॉप एण्ड्रायड फोन एप्लीकेशन का उपयोग कर आपराधिक गतिविधियों की सूचनायें तथा इससे संबंधित शिकायते घर बैठे सीधे ऑनलाईन पद्धति के माध्यम से पुलिस तक पहुँचाये। इससे न केवल आपके समय की बचत होगी, बल्कि आपकी शिकायतों अथवा सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये पुलिस को मदद मिलेगी।”

एप्लीकेशन कैसे करें डाउनलोड और किस प्रकार से शिकायत की जाए। Citizen Cop

मोबाईल गुमने / चोरी होने पर शिकायत करने हेतु नीचे दी गई प्रक्रिया से अपनी शिकायत दर्ज करे ।

• प्ले स्टोर से सिटीजन कॉप एप डाउनलोड करें (Download)

• खोए / चोरी की शिकायत विकल्प का चयन करें (Select Option) I
•एग्री करें (Agree) |

• खोई/ चोरी हुई वस्तु का चुनाव करे MOBILE SIM CARD (Select ) |

• पूर्ण फार्म भरें (Fill Complete Form) |

• बिल / थाने की शिकायत कॉपी, की फोटो अपलोड करें एवं वैकल्पिक नंबर दर्ज करें (Upload hoto) |

• सबमिट करे (Submit) |

• कनफर्म करें (Confirm) |

• कंप्लेन नंबर सेव करें (Save) |

• मोबाईल मिलने पर आपके द्वारा शिकायत में दर्ज ALTERNATE मोबाईल नम्बर पर सूचित किय जाएगा।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading