गांव के कई स्थानों पर हुआ पुष्प वर्षा से स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत।


संघ प्रार्थना के पश्चात शासकीय विद्यालय मैदान घोष की धुन पर कदमताल करते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों का शुरू हुआ पथ संचलन गांव के सभी प्रमुख गली मोहल्लो से कतारबद्ध, पूर्ण गणवेश एवं अनुशासन के साथ निकाला गया। शासकीय विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुआ पथ संचलन डाक बंगला हनुमान मंदिर, धाकड़ खेड़ी, पुरानी रेंज चौकी, कुमावत मोहल्ला, माली मोहल्ला,घेर चौक, चांदनी चौक,बड़ा मंदिर,
सदर बाजार से बस स्टैंड होते हुए यथा स्थान पर पहुंचे। जहां पर शाखा का विकिरण हुआ।इस दौरान रास्ते में जैन समाज मंदिर के यहां जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मंजूबाई मांगीलाल भील एवं महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा धाकड़ सहित कई स्थानों पर ग्रामीण महिला पूरुषो द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का भव्य स्वागत किया गया।पूरे संचलन के दौरान एहतियात के तौर पर नायब तहसीलदार श्रीमती मोनिका जैन, रतनगढ़ थाना प्रभारी शिवकुमार यादव, जाट चौकी प्रभारी रामकिशन सिंगावत, एएसआई कैलाश राठोर, कस्बा पटवारी व पुलिस जवानों सहित प्रशासनिक अमले के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा उपखंड जाट में संघ का विशाल पथ संचलन निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में पूर्ण गणवेश धारी युवा,बुजुर्ग एवं बाल स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस अवसर पर सर्वप्रथम शासकीय विद्यालय मैदान में संघ के सभी स्वयंसेवको का एकत्रिकरण हुआ।जहां सर्वप्रथम मंदसौर विभाग के जिला प्रचार प्रमुख महेंद्रसिंह एवं खंड कार्यवाह श्रीलाल गुर्जर द्वारा भारत माता, हेडगेवार जी एवं गोवलकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शस्त्र पूजन किया गया। इसके पश्चात बाबूलाल धाकड़ द्वारा अमृत वचन,प्रकाश धाकड़ द्वारा एकल गीत गाया गया।मंदसौर विभाग के जिला प्रचार प्रमुख महेंद्रसिंह एवं खंड कार्यवाह श्रीलाल गुर्जर द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित स्वयंसेवकों के लिए अपने प्रभावी उद्बोधन के दौरान स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए बताया कि हम सभी को संगठित रहकर राष्ट्र एवं समाज की सेवा करना है। बिना संगठन के हमारा कोई अस्तित्व नहीं। हम सबको संगठित रहकर समाज एवं राष्ट्र विरोधी अराजक तत्वों का डटकर मुकाबला करना होगा 1925 में मात्र गिनती के स्वयं सेवकों के रूप में रोपा गया यह संघ रूपी नन्हा सा पौधा आज संपूर्ण देश ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी गहरी पहचान जमा चुका है। आज देश प्रदेश के शहरी अंचलों से लगाकर दूर सुदूर के ग्रामीण अंचलों तक देश के कोने कोने में संघ के स्वयंसेवक का संगठन विशाल वटवृक्ष के रूप में हिंदू समाज में अपनी गहरी जड़े जमा चुका है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading