इंदौर मध्यप्रदेश। क्राइम। आमिर खान। आरोपी बिहार से आकर इंदौर शहर में रहकर लगातार बिना नंबर की मोटरसाइकिल से स्नैचिन एवं चोरी की वारदात को दे रहे थे अंजाम।शातिर गैंग के आरोपियों ने थाना भवरकुआ, आजाद नगर एवं छोटी ग्वाटोली क्षेत्र में मोबाइल स्नेचिंग एवं चोरी की वारदात को दिया गया था अंजाम।आदतन आरोपी मादक पदार्थ नशा करने के आदि होकर अय्याशी के लिए जल्दी पैसे कमाने की नियत से स्नैचिंग, चोरी आदि की घटना को देते थे अंजाम । आरोपियों के कब्जे से स्नैचिंग एवं चोरी की वारदात के 04 मोबाइल एवं दोपहिया वाहन पकड़े।इंदौर – क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति सस्ते दामो पर मोबाइल बेचने के लिये ग्राहक की तलाश मे है। मुखबिर द्वारा बताये स्थान से क्राइम ब्रांच व थाना भवरकुआ द्वारा संयुक्त कारवाही कर आरोपियों को घेराबंदी कर पकडा व जिनसे नाम पता पूछने पर नाम *आरोपी (1). रितेश पिता शशिकांत उपाध्याय नि. स्थाई पता सारिमपुर गोलम्बर थाना इंडस्ट्रीयल एरिया बक्सर बिहार गोलम्बर थाना इंडस्ट्रीयल एरिया बक्सर बिहार हाल पवनपुरी कालोनी, पालदा इंदौर (2). राजकुमार पिता अरविन्द कुमार उपाध्याय नि. निरंजपुर विश्मामित्र कालोनी गोलम्बर थाना इंडस्ट्रीयल एरिया बक्सर बिहार (3).अमन उर्फ ऋषु कुमार पिता शैलेष कुमार सिंह नि. निरंजपुर विश्मामित्र कालोनी गोलम्बर थाना इंडस्ट्रीयल एरिया बक्सर बिहार (4). प्रवीण उर्फ बाबा पिता कैलाश भालेराव नि. एकता नगर मुसाखेडी इंदौर हाल ग्राम बिहाडिया खाटू श्याम कालोनी थाना खुडैल जिला इंदौर स्थाई पता ग्राम टबलाई खुर्द मनाबर जिला धार का बताया ।आरोपियों के पास मिले मोटरसाइकिल एवं मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि उक्त आरोपी ब्राउन शुगर पीने के आदि होने से पैसों के लिए अपने चौथे साथी आरोपी प्रवीण उर्फ बाबा की बिना नंबर की मोटर साइकिल से वारदात को अंजाम देते थे और मोबाइल बेचने के लिए एवं नशे के लिए ब्राउन शुगर उपलब्ध कराने का कार्य आरोपी प्रवीण उर्फ बाबा उनसे कराता था। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा थाना भवरकुआ क्षेत्र के आनद पेट्रोल पंप के पास चितावद से जा रहे फरियादी के हाथो से झपट्टा मारकर मोबाइल स्नैचिंग की घटना एवं दूसरी साजन नगर नवलखा वाइन शॉप के सामने से फरियादी के हाथो से झपट्टा मारकर मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके संबंध में दोनो फरियादी के द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना भवरकुआ पर धारा 382, 34 का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था। तीसरी घटना आरोपियों द्वारा थाना आजाद नगर क्षेत्र के माता मंदिर से फरियादी मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके संबंध में फरियादी के द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना आजाद नगर पर धारा 379 का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था। चौथी घटना आरोपियों द्वारा थाना छोटी ग्वालटोली क्षेत्र के रेलवे आरक्षण कार्यालय के सामने से फरियादी मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके संबंध में फरियादी के द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना छोटी ग्वालटोली पर धारा 356, 379 का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने शहर में इसी तरह अन्य कई मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देना स्वीकारा, जिसके संबंध में क्राइम ब्रांच टीम जानकारी निकाल रही है अन्य खुलासे होने की संभावना है। आरोपियों के कब्जे से स्नैचिन एवं चोरी की वारदात के 04 मोबाइल एवं बिना नंबर की दोपहिया वाहन पकड़े जिसकी बरामदगी सहित अन्य अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना भवरकुआ पुलिस के द्वारा की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कंबल का उपयोगकार जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ शातिर आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही मे धराया। सिंगर शर्ली सेतिया के गीतों पर जय उत्सव में जमकर थिरके युवा.