इंदौर मध्यप्रदेश। क्राइम। आमिर खान शातिर आरोपी वर्ष 2020 में देवास जिले की बागली उपजेल से दीवार कूदकर हुआ था फरार। आरोपी के जेल पुलिस अभिरक्षा से फरार होने पर उसके विरुद्ध थाना बागली जिला देवास में हुआ था अपराध पंजीबद्ध।आरोपी 34(2) आबकारी अधिनियम के अपराध हुआ था जेल में निरुद्ध।आरोपी नाम एवं स्थान बदल–बदल कर 03 वर्षो से छुपकर काट रहा था फरारी।आदतन आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम, चोरी, मारपीट जैसे 04 गंभीर अपराध पहले से पंजीबद्ध।इंदौर – क्राईम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, थाना उदयनगर के 34(2) आबकारी अधिनियम के प्रकरण में जेल निरुद्ध आरोपी मुकेश भिलाला, देवास जिले की बागली उपजेल में था, वर्ष 2020 में देवास जिले की बागली उपजेल के आइसोलेशन वार्ड में रस्सी की तरह कंबल का उपयोग करके दीवाल कूदकर फरार हुआ था, जिसपर थाना बागली में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 224, 34 के प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था ।उक्त प्रकरण में मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच इंदौर व संबंधित थाने की पुलिस के द्वारा कार्यवाही में आरोपी (1).मुकेश भिलाला पिता लोबारिया निवासी ग्राम पुतलीपुरा धोपघट्टा तहसील बागली जिला देवास को घेराबंदी कर पकड़ा। उक्त प्रकरण में आरोपी के द्वारा बागली जेल से फरार होना एवं 03 वर्षो से पहचान छुपाकर एवं स्थान बदल–बदल कर फरारी काटना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही संबंधित थाना बागली के द्वारा की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अब स्कूल के बच्चें सीखेगं सेल्फ डिफेंस के साथ-साथ साइबर डिफेंस। बिहार की शातिर स्नैचर गैंग के 04 आरोपी, क्राईम ब्रांच इन्दौर की कार्यवाही में धराए ।