इंदौर मध्यप्रदेश। इंदौर पुलिस ने कैडेट्स को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए, नशे एवं मादक पदार्थो के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए दिलवाई उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ।

इंदौर दिनांक 14 दिसंबर 2022- वर्तमान समय में साइबर फ्रॉड, महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराध हो, उनकी सुरक्षा एवं इन अपराधों से बचाव के तरीकों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने एवं नशे के दुष्परिणाम के प्रति लोगों को सचेत करते हुए नशे की लत से लोगों को दूर रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र एवं अति. पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) राजेश हिंगणकर व अति. पुलिस आयुक्त (का. व्य. ) मनीष कपूरिया के निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा लोगों को इन अपराधों के बारेँ में सामाजिक जागरूकता लाने के लिए निरंतर रूप से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।



इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त (अपराध/मुख्यालय) निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मनीषा पाठक सोनी व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रमोद सोनकर के मार्गदर्शन में कल दिनांक 13.12. 22 को इंदौर पुलिस की निरीक्षक राधा जामोद एवं उपनिरीक्षक शिवम ठक्कर की टीम द्वारा डेली कॉलेज कैंपस के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी एयर विंग कैंप के 600 कैडेट्स को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों, इनके करने के तरीके तथा इनसे किस प्रकार बचा जाए आदि के संबंध में विस्तृत रूप से बताया। साथ ही साथ ही उन्हें विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके अपराधी इस प्रकार हमें फंसाते हैं यह बताते हुए इनसे बचने के लिए सावधानीपूर्वक इनका इस्तेमाल करने के बारे में भी जानकारी दी गई।
टीम द्वारा सभी कैडेट्स से वर्तमान परिवेश में जो नशे की गिरफ्त में लोग आते जा रहे हैं उस को ध्यान में रखते हुए उन्हें नशे के दुष्परिणामों आदि के संबंध में जानकारी देते हुए, सभी को नशे से दूर रहने एवं नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर उक्त एनसीसी कैंप के प्रभारी श्री आदित्य सिंह पंवार एवं अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा, जिन्होंने इंदौर पुलिस के सामाजिक जनचेतना के इस अभियान की सराहना की गई।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading