इंदौर मध्यप्रदेश। इंदौर पुलिस को गौरवान्वित करने वाला क्षण.

फिंगरप्रिंट के कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इंदौर पुलिस के 02 फिंगरप्रिंट्स निरीक्षकों को माननीय डीजीपी मध्य प्रदेश ने किया सम्मानित।

पूरे देश में नैफिस (NAFIS ) के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा बेहतर कार्य पर, पूरे प्रदेश से दस पुलिस अधिकारियों को किया पुरस्कृत।



इंदौर दिनांक 14 दिसंबर 2022- पुलिस के अनुसंधान में आधुनिक तकनीको के साथ पुलिस की दक्षता व प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अपराधियों के फिंगरप्रिंट के डाटा के संकलन हेतु पूरे देश की पुलिस द्वारा नैफिस (NAFIS ) (National Automated Fingerprint Identification System) का संचालन किया जा रहा हैं। कल दिनांक 13 दिसंबर 2021 को स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के सीसीटीएनएस/आईसीजेएस हेतु आयोजित सेमिनार के समापन के अवसर पर माननीय पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश सुधीर सक्सेना द्वारा पूरे देश में फिंगरप्रिंट्स के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले राज्य में मध्य प्रदेश की सराहना होने पर, इसके क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मध्य प्रदेश पुलिस के 10 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।



इसमें इंदौर पुलिस फिंगरप्रिंट शाखा में पदस्थ निरीक्षक किरण शर्मा एवं निरीक्षक अनिल पाटीदार को फिंगरप्रिंट शाखा के कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह पूरे इन्दौर पुलिस के लिये बड़े गौरव की बात है।

इस उपलब्धि के लिये मध्यप्रदेश के डीजीपी महोदय सुधीर सक्सेना द्वारा इन पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है। वहीं इन्दौर पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी दोनों फिंगरप्रिंट्स एक्सपर्ट्स के कार्यो की सराहना कर उन्हे बधाई व शुभकामनाएं दी है।



पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन तथा पुलिस उपायुक्त (अपराध/मुख्यालय) निमिष अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में जिला इंदौर में फिंगरप्रिंट शाखा के निरीक्षक किरण शर्मा एवं निरीक्षक श्री अनिल पाटीदार व उनकी टीम द्वारा इंदौर में अपराधियों के फिंगरप्रिंट्स के डाटा के संकलन हेतु बेहतर कार्य किया जा रहा है। पूरे देश में एन.ए.एफ.आई.एस की सहायता से पिछले एक साल में सबसे ज्यादा 87 प्रकरणों का निराकरण मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा किया गया हैं, जिसमें मध्य प्रदेश पुलिस की विभिन्न जिलों में पदस्थ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, इनमें इंदौर के इन दोनों फिंगर प्रिंट निरीक्षकों ने भी अच्छा कार्य किया है। जिसके परिणाम स्वरूप ही पुरस्कृत होकर स्वयं के साथ-साथ इंदौर पुलिस का मान भी बढ़ाया है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading