इंदौर मध्यप्रदेश। दवा व्यापारी के घर हुई चोरी का पुलिस थाना खजराना ने खुलासा कर, आरोपी और उसके बाल अपचारी साथी को किया गिरफ्तार। घर के नौकर ही निकले चोर, लालच व अमीर बनने की चाहत में दिया था चोरी को अंजाम।आरोपी से लगभग 20 लाख रुपए कीमत के हीरे जड़े सोने के आभूषण बरामद , आरोपियों ने नगद राशि खर्च दी अय्याशी में। आरोपी व बाल अपचारी से पूछताछ में अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की है संभावना। इंदौर – पुलिस थाना खजराना ने एक चोरी के प्रकरण का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ा है।पुलिस थाना खजराना पर दिनांक 8 दिसंबर 2022 को फरियादी विशाल पिता जयपाल नंदवानी निवासी 13 आनंद भवन खजराना इंदौर द्वारा उपस्थित होकर रिपोर्ट किया था किया वह दवाइयों का व्यापार करते हैं, उनकी माता के कमरे में एक लोहे की अलमारी रखी है, जिसमें परिवार वालों के गहने रखे हुए थे, दिनांक 15 नवंबर 2022 को रात्रि 9:00 बजे उनकी पत्नी द्वारा माता के कमरे में रखी अलमारी को किसी काम से खोला तो देखा की अलमारी में रखा सामान सोने की अंगूठीया, ब्रेसलेट, चैन आदि सामान व नगदी रखे हुए स्थान पर नहीं था, कोई अज्ञात बदमाश उक्त समान घर की अलमारी से चुरा कर ले गया है, घर की अलमारी का ताला टूटा हुआ नहीं था। उक्त पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप. धारा 380 IPC का प्रकरण पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम को दौराने विवेचना ज्ञात हुआ कि घर में काम करने वाला सूरज काम छोड़कर उसके साथी अपचारी बालक के साथ चला गया है। इसी क्रम में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की संदेही सूरज लाल उम्र 19 साल निवासी बांसवाड़ा राजस्थान व 17 वर्षीय अपचारी बालक उक्त गहने बेचने की फिराक में घूम रहे है। जिस पर से टीम द्वारा संदेहियो को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ पर संदेही सूरज द्वारा बताया कि वह विशाल नंदवानी के मकान में बाल अपचारी के साथ करीब 4 माह से घर का काम कर रहा एवम उसे 9 हजार रुपए एवम बाल अपचारी को 8 हजार रुपए मिलते है, उन्हें जानकारी थी की अलमारी में गहने और रुपए रखे हुए है, लालच आने पर उसके द्वारा बाल अपचारी के साथ मिलकर दिनांक 14.11.2022 को अलमारी से गहने व नगद रुपए चुरा लिए तथा दोनो ने उक्त मकान से नौकरी छोड़ दी। अपचारी बालक एवं आरोपी सूरज से चोरी गया माल सोने व हीरे जड़ित आभूषण कीमती लगभग 20 लाख रुपए बरामद किए गए। आरोपी सूरज को न्यायालय पेश किया गया, जिसका पुलिस रिमांड लिया गया है जिसमें अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।उक्त सराहनीय कार्य को करने मे थाना प्रभारी दिनेश वर्मा सा.उ.नि. राकेश चौहान आरक्षक 3774 शशांक चौधरी आरक्षक 3779 पंकज मीणा आरक्षक 3326 देवेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ताजा चुनाव नतीजे और विपक्ष के लिए सबक…! एनसीसी एयर विंग के कैडेट्स के लिए भी लगी, साइबर अपराधों की पाठशाला।