पुलिस कमिश्नर इन्दौर सहित नगरीय पुलिस के सभी पुलिस कर्मियों ने ली स्वयं के साथ ही अपने परिजनों को भी यातायात नियमों का पालन करवाने की शपथ।

पुलिस के साथ आम नागरिकों एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्यों ने भी स्वंय यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही अपने परिजनो एवं परिचितों को भी इनके प्रति प्रेरित करेगे, शपथ लेकर लिया संकल्प।

इन्दौर- दिनांक 09 दिसबंर 2022- सड़क पर सुगम, सुरक्षित व सुखद यातायात व्यवस्था संचालित करने एवं आम नागरिक को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने उद्येश्य से, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आम जनमानस के साथ मिलकर यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाये जाने संबंधी निर्देश दिये गये है।


उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के नेतृत्व में इन्दौर नगरीय पुलिस द्वारा भी सभी विभागीय कार्यालयों एवं सभी थानों पर पुलिस स्टाफ के साथ आम नागरिकों एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्यों द्वारा उक्त शपथ ली गयी। उक्त शपथ कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम पुलिस आयुक्त नगरीय कार्यालय रेसीडेंसी एरिया इन्दौर पर आज दिनांक 09.12.22 को प्रातः 11.00 बजे पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा कार्यालयीन स्टाफ को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलवाई गयी। वहीं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय रीगल चौराहे पर अति. पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) श्री राजेश हिंगणकर एवं अति. पुलिस आयुक्त (का./व्य.) श्री मनीष कपूरिया द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वयं एवं अपने परिजन को यातायात नियमों के पालन करने के लिये शपथ दिलवाई गयी कि,

मै शपथ लेता हूँ/ लेती हूँ कि-
• सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षासंबंधी बातों का ध्यान रखेंगे ।
• यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने परिजनों से पालन करवाएंगें।
• दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट एवं कार चलाते समय हमेशा सीट बैल्ट धारण करेगें।
• कभी भी शराब पीकर वाहन नही चलाएंगें।
• वाहन चलाते समय कभी भी मोबाईल फोन पर बात नहीं करेगें।
• हम हमेशा एम्बूलेंस एवं फायर बिग्रेड की गाड़ियों को पहले जाने के लिये रास्ता देगें।
• सड़क दुर्घटना में पीडित की मदद के लिये सदैव तत्पर रहेगें।इसी प्रकार इंदौर पुलिस के सभी विभागीय कार्यालयों एवं सभी थानों पर संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्यों के साथ स्वयं द्वारा यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही अपने परिजनो एवं परिचितों को भी इनके प्रति प्रेरित करेगे, इसकी शपथ ली गयी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading