नेशनल जेंडर कैंपेन (नई चेतना) अभियान के तहत इंदौर पुलिस द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेजाजी नगर में पहुंचकर किया, उन्हें महिला व बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक। इंदौर- महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों व भेदभाव एवं हिंसा उन्मूलन के संबंध में लोगों में जनजागृति लाने के उद्देश्य से *नेशनल जेंडर कैंपेन “नई चेतना”* अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) निमिष अग्रवाल एवं अति.पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा शाखा) प्रमोद सोनकर व अति. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मनीषा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में पुलिस टीमें विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज एवं संस्थान और बस्तियों/ कालोनियों में लोगों के बीच पहुंचकर, उन्हें महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों एवं उनकी सुरक्षा व अधिकारों, साइबर अपराधों एवं नशा मुक्ति, सेल्फ डिफेंस आदि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देकर इनके प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में आज दिनांक 09.12.22 को इंदौर पुलिस महिला सुरक्षा शाखा की निरीक्षक क्लेयर डामोर की टीम ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय तेजाजी नगर में राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत स्कूल के छात्र छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई एवं मानवदुर्व्यपार के बारे में भी जागरूक किया। विद्यार्थियों को स्वयं की सुरक्षा के उपाय श्री विक्रम देवड़ा के द्वारा बताये गये। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षक गण उपस्थित थे। इसी कड़ी मैं इंदौर पुलिस की एक और टीम निरीक्षक श्रीमती राधा जामोद एव उपनिरीक्षक श्री शिवम ठक्कर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र विज्ञान भवन डीएवीवी इंदौर में पहुंची। टीम ने छात्र-छात्राओं को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध से होने वाले अपराधों एवं उनके साथ होने वाले भेदभाव व उत्पीड़न और इसके उन्मूलन के संबंध में तथा वर्तमान की सोशल मीडिया संबंधी एवं साइबर अपराधों आदि बातों के बारें में बतातें हुए उन्हें महिलाओ के विशेष अधिकार व सुरक्षा के प्रावधान आदि बातों की जानकारी दी गयी और उन्हें पुलिस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन व योजनाओं आदि के बारें भी अवगत करवाया गया। साथ ही उन्हें नशे के दुष्परिणाम बताते हुए सदैव नशे से दूर रहने की अपील भी की गई।इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस ने लिया अपने परिजनों के साथ यातायात नियमों पालन करने की शपथ. एक बार फिर भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने कही बड़े रिकार्ड तोड़ दिए और नया खिताब हासिल किया
You must be logged in to post a comment.