सायबर जागरूकता दिवस के तहत इंदौर पुलिस द्वारा कॉलेज, शासकीय कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर आम नागरिकों के बीच पहुंच दिए, सभी को सायबर अपराधों से बचने के टिप्स।

सायबर अपराधों के प्रति जागरूकता लाने हेतु इंदौर पुलिस द्वारा किया जा रहा हैं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

इंदौर दिनांक शिवम ठक्कर की टीम सायबर जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में इल्वा कॉलेज एवं न्यू जीडीसी कॉलेज इंदौर, में छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे। टीम ने उन्हें सायबर अपराधों एवं इनसे बचने के तरीकों के बारें में बताया और उन्हें पूरी सतर्कता के साथ सोशल मीडिया साइट्स चलाने एवं ऑनलाईन फ्रॉड से बचकर रहने के लिये ध्यान सावधानियों की समझाईश दी। इस दौरान न्यू जीडीसी कॉलेज की प्राचार्या डॉ अर्चना शर्मा, इल्वा कॉलेज के प्राचार्य अमित गर्ग एंव सीनियर स्कूल स्टाफ सहित सभी ने जानकारियों को बड़े ध्यानपूर्वक सुना व अपनी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। साथ ही टीम द्वारा न्यू जीडीसी बालिका छात्रावास मे छात्राओं के बीच पहुंचकर उन्हें इस संबंध मे ंजागरूक किया। सायबर जागरूकता के कार्यक्रम की

इस कड़ी में पुलिस टीम स्कूल/कॉलेज के बाद शासकीस जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बडा गणपति इंदौर में पहुंचकर, कार्यालय प्रमुख सहायक जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र जैन की उपस्थिति में वहां के कार्यालय स्टाफ को और थाना मल्हारगंज में पहुंचकर समस्त स्टाफ को सायबर अपराधों के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि, ऑनलाईन फायनेंशियल फ्रॉड में हमें अत्यंत सावधानी रखते हुए ही काम करना चाहिएं हमारी जरा सी लापरवाही से हमें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। इसलिये आप भी सतर्कता के साथ ऑनलाईन लेन-देन व कार्य करें तथा अपने परिजनों कों भी इसके संबंध में जागरूक करें। इसके बाद टीम ने बडा गणपति मंदिर प्रागंण इंदौर पर आम जनता के बीच में जाकर, उन्हें पम्पलेट्स आदि के माध्यम से और उनसे बात कर, सायबर अपराधों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में हमारी व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ हमें अपनी सायबर सुरक्षा भी रखना जरूरी है जिसके लिए हम जितने जागरूक होंगे उतना ही हम इन सायबर अपराधों से बच सकते हैं। टीम ने सभी को इस संबंध में जरूरी टिप्स भी दिए।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading