इंदौर मध्यप्रदेश। 21 नवंबर 2022.इंदौर। इंदौर में चल रही अवैध बाइक टैक्सी के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में ऑटो रिक्शा चालकों ने साइबर क्राइम कार्यालय, वर्ल्ड कप चौराहा के बाहर धरना देकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में रैपीडो, ओला, जुगनू बाइक टैक्सी एप्लीकेशन को प्रतिबंधित करने की मांग की वहीं उपनिरीक्षक पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम को दिया। इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ के संस्थापक राजेश बिडकर , नीलेश सूर्यवंशी, तपेश मोदी ने बताया की इंदौर में अवैध रूप से 4 से 5000 बाइक टैक्सी का संचालन ऐप के माध्यम से किया जा रहा है, इसका इस्तमाल रैपीडो, ओला जुगनू कर रही है, जिसमें हजारों युवा अपना निजी वाहन का उपयोग कमर्शियल में कर रहे हैं इसमें ऐसे भी असामाजिक तत्व बाइक टैक्सी का संचालन कर रहे हैं , जिस पर कई प्रकरण पंजीबद्ध भी है यह असामाजिक तत्व होस्टल कोचिंग ,क्लास ,गर्ल्स कॉलेज एवं मॉल के बाहर से छात्राओं एवं महिलाओं को अपने दोपहिया वाहनों पर बिठा कर लाते और ले जाते हैं बाइक टैक्सी के ड्राइवरों का पुलिस वेरिफिकेशन भी इनी ऐप कंपनियों ने नहीं कराया।यूपी-बिहार ,राजस्थान, दिल्ली अन्य प्रदेशों के युवा इंदौर में बाइक टैक्सी का संचालन रैपीडो, ओला, जुगनू के साथ जुड़कर कर रहे हैं पिछले 2 वर्षों से लगातार आंदोलन किया जा रहा हैं । इंदौर परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए उक्त कंपनियों के लाइसेंस निरस्त कर दिए एवं इंदौर में इसे प्रतिबंधित कर दिया इस संबंध में कई पत्र भी परिवहन विभाग ने लिखें परंतु अवैध रूप से इसका संचालन नहीं रुका जिसके कारण ऑटो रिक्शा चालकों की रोजी-रोटी प्रवाहित हो रही है। इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने इस संबंध में एक पत्र इंदौर साइबर क्राइम को भी लिखा है, जिसमें एप्लीकेशन को बंद करने का निवेदन किया गया है ।रैपीडो ,ओला ,जुगनू के विरुद्ध पहले भी सैकड़ों बाइक आरटीओ ने जप्त किया है और चालानी कार्रवाई की गई। कंपनियां ऐप बस होने के कारण आसानी से अपना व्यापार व्यवसाय कर लेती है।महासंघ ने आज प्रातः 10:00 साइबर क्राइम ब्रांच कार्यालय के बाहर धरना देकर अपना आक्रोश व्यक्त किया है, ज्ञापन सौंपने के पूर्व एक सभा वर्ल्ड कप चौराहे पर बुलाई जिसमें ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने खुलकर अपना आक्रोश व्यक्त किया इसके बाद ज्ञापन पुलिस अधीक्षक साइबरक्राइम कार्यालय पर सौंपा गया जिसमें मांग की गई कि गई की तुरंत एप्लीकेशन को प्ले स्टोर से हटाया जाए, जिसके माध्यम से पूरा अवैध बाइक टैक्सी का कारोबार संचालित हो रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस द्वारा सिटीजन कॉप फाउंडेशन के सहयोग से नो योर कॉप नाम से एक नई सुरक्षा तकनीकी सुविधा की शुरूआत गई है। वाहन चोरों की गैंग पुलिस थाना भवर कुआं ने किया गिरफ्तार.
You must be logged in to post a comment.