इंदौर मध्यप्रदेश। क्राइम। दोपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर वाहन चोरों की गैंग, पुलिस थाना भवरकुआं ने गिरफ्तार कर लिया है । आरोपियों से मोटरसायकिल / एक्टिवा सहित कुल 14 दोपहिया वाहन किमती करीबन 18 लाख रुपये बरामद।
5 शातिर बदमाशों ने अपने एक नाबालिक साथी के साथ मिलकर, थाना भँवरकुआं सहित शहर के बाणगंगा , जूनी इन्दौर, राजेन्द्र नगर, रावजी बाजार, संयोगितागंज व अन्य थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की वारदातों को दिया हैं अंजाम। बदमाश अधिकतर एक्टीवा गाडियों को बनाते थे अपना निशाना। बदमाश नशा करने व महंगे शौक के लिये चुराते थे गाड़ियां । बदमाश है आदतन अपराधी, जिनमें से बदमाशों के विरुद्ध इन्दौर शहर के कई थानो में दर्ज है, कई अपराधिक प्रकरण।



थाना क्षैत्र में नकबजनी, वाहन चोरी करने वालें बदमाशों की पतारसी एवं धरपकड हेतु सघन अभियान चलाया गया । इसी कड़ी में दिनांक 18/11/2022 को फरियादी ने रिपोर्ट किया की मेरी एक्टिवा को बदमाश चुरा कर ले गये है । उक्त एक्टिवा चोरी की घटना पर से थाना भँवरकुआं पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भँवरकुआं व्दारा उक्त घटना को चुनौती मानकर अलग अलग पुलिस टीम तैयार की घटना के आने व जाने के समस्त मार्गो के सीसीटीव्ही कैमरो के फुटेज एवं घटना में आये हुलिये के बदमाशो को चेक करते उक्त अपराध में चोरी गई एक्टीवा के संबंध में उक्त बदमाश मोटर साईकल सहित पालदा नाका के पास दिखे जो पुलिस को देखकर हडबडाहट करते भागते दिखे।

पुलिस व्दारा शंका होने पर उनका पीछा करते पकड़ा व बदमाशो के पास मोटर साईकल के कागजात मांगते जो नही होना बताये उक्त बदमाश की पहचान 1. नीरज उर्फ राधे पिता विजय श्रेसिया निवासी बाबू घनश्याम दास नगर इन्दौर के रुप में हुई। बदमाश से प्रारंभिक रूप से पूछताछ करते अपने अन्य साथियो के भी होने की जानकारी बताई जिनके व्दारा नशा करने व अपने महंगे शौक पुरा करने के लिये मोटर सायकिले एवं एक्टिवा स्कूटर चोरी करना कबूला।

बदमाश ने अपने अन्य साथी 2.अभिषेक उर्फ चिन्ना पिता धनराज धोलपुरे निवासी सेफी नगर ब्रीज के निचे इन्दौर, 3.श्याम पिता बिहारीलाल निवासी त्रिवेणी नगर चितावद इन्दौर, 4. रवि पिता देवेन्द्र ठाकुर निवासी बाबू घनश्याम दास नगर इन्दौर , 5. विशाल पिता रमेश निवासी बाबू घनश्याम दास नगर इन्दौर तथा एक विधि विवादित बालक के साथ वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम देना बताया।

पुलिस द्वारा उक्त बदमाशो को पकड़ा जिनसे पूछताछ में चोरी की मोटरसाईकल व एक्टिवा गाड़ी सहित कुल 14 दोपहिया वाहन किमती लगभग 18 लाख रुपये का मश्रूका आरोपियों से बरामद किया गया ।

आरोपी आदतन अपराधी है, जिसमे आरोप नीरज उर्फ राधे के विरुद्ध पूर्व में 14 अपराधिक प्रकरण, रवि ठाकुर के विरुद्ध 11 अपराधिक प्रकरण, विशाल के विरुद्ध 5 अपराधिक प्रकरण शहर के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध हैं।

गिरफ्तार आरोपी व विधि विवादित बालक से अन्य वारदातो के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भँवरकुआं व्दारा गठित टीम परि.उनि. धर्मेन्द्र यादव, प्रआर. 2153 लक्ष्मण वास्कले, प्रआर. 583 जितेन्द्र परमार, आर. 237 श्याम मालवीय, आर. 1630 कपिल रावत की सराहनीय भूमिका रही ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading