इंदौर । पुलिस के वार्षिक निरीक्षण के तहत, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) ने डीआरपी लाइन में पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा।
पुलिस सम्मेलन मे, पुलिस कर्मियों की समस्याओं व सुझावों से हुए रूबरू ।

इंदौर -दिनांक 01 नवंबर 2022- पुलिस की कार्यप्रणाली में और कसावट लाने एवं उसमें कुछ कमियों हो तो उनमें सुधार करवाने व उन्हें और बेहतर करने के उद्देश्य से समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस इकाईयों का वार्षिक निरीक्षण किया जाता है। इसी के अनुक्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देशन में, आज दिनांक 01.11.2022 कोअति पुलिस आयुक्त इंदौर (अपराध एवं मुख्यालय) राजेश हिंगणकर, द्वारा नगरीय पुलिस बल इंदौर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए वार्षिक निरीक्षण हेतु डीआरपी लाइन इंदौर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां की पुलिस व्यवस्थाओं को देखा, जिसके तहत परेड ग्राउंड में परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। उन्होनें उपस्थित पुलिसकर्मियों की वर्दी व टर्न आउट को भी देखा, अच्छी वेशभूषा वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की वहीं जिनमें कुछ कमियां पाई उन्हें हिदायत भी दी गई। इस दौरान एमटी के वाहनों का भी निरीक्षण किया गया और जानकारी ली, जिसमें जिन्होंने अच्छा कार्य किया उन्हें इनाम भी दिया गया वहीं कुछ पुलिसकर्मियों के कार्यों में कमियां पाए जाने पर संबंधित को फटकार भी लगाई ।इसके साथ ही डीआरपी लाईन मैं विभिन्न शाखाओं, महिला/पुरुष बेरिक आदि का भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों की समस्याओं एवं सुझावों से रूबरू होने के लिए, डीआरपी लाईन में पुलिस सम्मेलन आयोजित किया गया। इस पुलिस सम्मेलन में अति पुलिस आयुक्त इंदौर (अपराध एवं मुख्यालय) राजेश हिंगणकर की विशेष उपस्थिति में, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय/आसूचना) रजत सकलेचा, अति पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) प्रमोद सोनकर, सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात एवं लाइन) अजीत सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक जय सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में इंदौर पुलिस के अधिकारीगण/कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।
उक्त सम्मेलन में खुलकर पुलिस कर्मियों ने अपनी समस्याओं को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखा, जिसमें मुख्य रूप से पुलिस के वेलफेयर से संबंधित पुलिस के आवासों में मेंटेनेंस आदि की व्यवस्था, पुलिस विभाग के बच्चों के अन्य विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में आ रही परेशानियों, विभागीय कार्य से अन्य राज्यों में जाने पर उसके टीए व उसकी अनुमति के संबंध मे, शासकीय आवासों के आवंटन आदि संबंधित विषयों की समस्याओं को बताया, जिस पर अति पुलिस आयुक्त इंदौर द्वारा तत्समय ही उक्त समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया। वही रक्षित निरीक्षक इंदौर द्वारा किसी आकस्मिक ड्यूटी पर अन्य जिलों या राज्यों में जाने पर शासकीय वारंट से रेलवे का तत्काल टिकट बुक न होने संबंधित समस्या के बारे में बताया गया जिस पर एडीशनल कमिश्नर द्वारा इसके बारे में रेलवे के अधिकारियों से चर्चा कर समस्या के समाधान के संबंध में आश्वस्त किया गया।

इस अवसर पर अति पुलिस आयुक्त इंदौर द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी ऐसी सर्विस में है कि हमें हर समय किसी पीड़ित की सहायता करने का मौका मिलता है, हमें लोग एक आशा भरी नजरों से देखते हैं । किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सभी सबसे पहले पुलिस के पास ही आते हैं, इसलिए हमें अपनी ड्यूटी के द्वारा लोगों की सुरक्षा व किसी भी अप्रिय स्थिति में उनकी मदद हेतु हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बेशक हम सख्त हो लेकिन जनसामान्य से हमारा व्यवहार संयमित एवं न्यायोचित हो यह हमेशा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि पुलिस में भी अब नई पीढ़ी के ज्यादा से ज्यादा लोग आ रहे हैं तो आप सभी अपनी इस नई उर्जा को नई-नई तकनीकों को सीख कर अपराधियों द्वारा पुलिस को जो चुनौतियों दी जाती है उसका सामना करें और अपराधियों के हौसले पस्त करें। उन्होंने इंदौर पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए सभी से कहा कि जो भी आपको कार्य दिया जाता है उसे पूरी लगन मेहनत एवं उत्कृष्टता के साथ करने का प्रयास करें।
उन्होंने डीआरपी लाइन में पुलिस के वेलफेयर से संबंधित किए जा रहे कार्यों के लिए रक्षित निरीक्षक श्री जय सिंह तोमर और उनकी टीम की प्रशंसा भी की गई।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading