youtube.com/@newsnationalworld इंदौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पकड़ा हथियारों का जखीरा।इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्यवाही में, अंतर्राज्यीय कुख्यात बदमाशो द्वारा की जा रही अवैध हथियारों की तस्करी का बड़ा जखीरा पकड़ाया ।हम आपको बता दें की शातिर बदमाशों के द्वारा आर्म्स तस्करी के पहले ही, क्राइम ब्रांच की कार्यवाही में 40 अवैध फायर आर्म्स (पिस्टल), 36 मैगजीन एवं 05 जिंदा कारतूस एवं 01 कार जप्त।आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स तस्करी सहित विभिन्न धाराओं में थाना अपराध शाखा में अपराध किया पंजीबद्ध ।क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा सर्च आपरेशन चला कर अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही हैं तलाश । इंदौर – पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा अवैध हथियार रखने वाले एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की मानपुर से होते हुए राऊ चौराहे होकर एक i20 कार में अवैध हथियार ले जाए जा रहे है।जिस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने राऊ गोल चौराहे पर नाकाबंदी कर आरोपियों की कार को रोकने की कोशिश की तो उक्त कार सवार बदमाशों ने पुलिस की घेराबंदी, नाकाबंदी को देखते हुए कार न रोकते हुए शासकीय वाहन को सामने से टक्कर मारकर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और वापस मानपुर की ओर भागे, जिस पर क्राइम ब्रांच की टीम के द्वारा उनका पीछा किया गया लगातार पीछा करते पुलिस की घेराबंदी नाकाबंदी देखते हुए उक्त बदमाश वापस खलघाट की ओर लौटे, जिस पर खलघाट बेरियर पर पुनः उक्त बदमाशों को रोकने के लिए नाकाबंदी की गई किंतु उक्त बदमाशों के द्वारा पुनः शासकीय वाहन और बेरीकेट्स को टक्कर मारकर भाग निकले। जिसपर पुलिस द्वारा उनका पीछा किया गया एवं पुलिस कंट्रोल रूम की मदद से संबंधित थाना बड़वाह,धामनोद एवं सनावद थानों की मदद से लगातार पीछा किया गया। पुलिस द्वारा लगातार पीछा और नाकाबंदी और घेराबंदी करने पर बदमाशों ने सनावद थाने के खुदगांव क्षेत्र में गाड़ी छोड़कर घने जंगल की ओर भागे, जिनका जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाकर तलाश की गई, जहा आरोपियों की i20 कार मिली, जिसकी तलाशी लेने पर कार में 40 अवैध पिस्टल, 36 मैगजीन 05 जिंदा कारतूस मिले ।क्राइम ब्रांच टीम द्वारा 40 अवैध फायर आर्म्स, 36 मैगजीन, 05 जिंदा कारतूस एवं 01 कार जप्त कर, थाना अपराध शाखा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध विभिन्न धाराओं में पंजीबद्ध किया ।सिकलीगरो एवं आर्म्स तस्करों के विरुद्ध क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा वर्ष 2022 में कुल 35 प्रकरणों में 73 आरोपियों से 189 अवैध फायर आर्म्स, 767 कारतूस, 590 अधबनी बैरल, 36 मैगजीन सहित अवैध हथियार बनाने के औजार तथा सामग्री आदि बरामद की जा चुकी है । #crime’#indore #जूर्म #इंदौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पकड़ा #हथियारों का जखीरा।https://youtu.be/6Q0UrvyF4T8 Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस ने 1 नवम्बर को वार्षिक निरीक्षण किया… उज्जैन माधव नगर थाना क्षेत्र के विक्रम नगर रेल्वे स्टेशन पर पुलिस की मुठभेड़ हो गई।