इंदौर। इन्दौर पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई.इन्दौर – दिनांक 01 नवंबर 2022- पुलिस में अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले इन्दौर पुलिस के 08 पुलिस अधिकारियों का विदाई समारोह, आज दिनांक 01.11.22 को पुलिस कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर हरिनारायणचारी मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में, अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) राजेश हिंगणकर, पुलिस उपायुक्त (आसूचना/मुख्यालय) इन्दौर रजत सकलेचा, अति. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) इंदौर प्रमोद सोनकर, रक्षित निरीक्षक जय सिंह तोमर की उपस्थिति में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधीकारीगण – सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) संतोष उपाध्याय, उप निरीक्षक बलराम सिंह, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह कटिहार, सहायक उपनिरीक्षक अशोक शर्मा, प्रधान आरक्षक अब्दुल रशीद, प्रधान आरक्षक अमर सिंह सचान, प्रधान आरक्षक दुर्गा प्रसाद, प्रधान आरक्षक धीर सिंह व उनके परिजन एवं कार्यालयीन स्टाफ व अन्य पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान अति. पुलिस उपायुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) व उपस्थित अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों का शाल, श्रीफल, मोमेंटो व पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत करते हुए, उन्होने जो पुलिस विभाग में अपनी अभिन्न सेवाएं दी गयी है, उसके लिये धन्यवाद दिया गया तथा उनके भविष्य के लिये मंगल कामना की गयी।इस अवसर पर अति. पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) राजेश हिंगणकर ने कहा कि आप सभी ने अनुशासित पुलिस विभाग में चुनौतीपूर्ण ड्यूटी करते हुए अपने जीवन का अमूल्य समय देकर जनता की सेवा की है, अब आपको स्वयं व अपने परिवार को समय देने की बारी है। सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए, जीवन की इस नई पारी को अपने परिवार के साथ खूब हंसी खुशी के साथ, रचनात्मकता के साथ गुजारें। साथ ही उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी को ये आश्वासन भी दिया कि, ये पुलिस परिवार अब भी उनका परिवार है, वे जब चाहे यहां आकर अपनी समस्याएं व अपने अनुभव आदि हमसे साझा कर सकते है और साथ ही अपनी उत्कृष्ठ सेवाओं व अनुभव के आधार पर अपने साथीगणों के मार्गदर्शक भी बन सकते है। उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा भी अपनी सेवाओं के दौरान के अपने खट्टे-मीठे पलों कों सभी के साथ साझा किया गया और बड़े ही भाव विभोर हो अपने साथियों से विदाई ली। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ट्रस्ट” के मध्यम से लोगों के साथ ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार. इंदौर पुलिस ने 1 नवम्बर को वार्षिक निरीक्षण किया…
You must be logged in to post a comment.