इंदौर से जया शेट्टी. इंदौर। इंदौर एनसीसी ग्रुप की 9 एमपी बटालियन एनसीसी इंदौर की इकाई पी एम बी गुजराती वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर द्वारा आज महिला कैडेट्स के समाज सेवा और सामुदायिक विकास के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।अंकित बागड़ी की “संस्था अनिवार्य” के सदस्यों द्वारा एनसीसी की महिला कैडेट्स को माहवारी में स्वच्छता तथा सेनेटरी पेड के उपयोग का महत्व विषय पर व्याख्यान देकर जागरूक किया गया व स्वच्छता व सम्मान के प्रतीक सेनेटरी पेड निशुल्क वितरित किए गए। संस्था द्वारा छात्राओं को एक हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया ताकि अचानक आवश्यकता की स्थिति में वे फोन करके सेनेटरी पेड मंगवा सके। व्याख्यान पश्चात एनसीसी की कैडेट्स व महाविधालय की छात्राओं को संस्था अनिवार्य के सहयोग से उपस्थित महानुभावों द्वारा सेनेटरी पेड निशुल्क वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी थे।मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपने व्याख्यान में कहा कि“स्त्री और पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं। आपसी सहयोग के बिना दोनों का अस्तित्व असंभव है ।”हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा कहे गए इस कथन से यह स्पष्ट होता है कि मानवता की प्रगति महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना अधूरी है। आज मुद्दा महिलाओं के विकास का नहीं, बल्कि महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का है। प्रधानमंत्री के इसी संकल्प से प्रेरणा लेकर अकिंत बागड़ी ने संस्था अनिवार्य नामक एक पहल की शुरुआत की ओर लाखों सैनेटरी पैड्स निशुल्क बाँट चुके है और अनेकों अनेक महिलाओं को देश भर में मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता और सुरक्षा के लिए जागरूक कर सराहनीय कार्य कर चुके है, सभी को बधाई व मुझे यहाँ आमंत्रित करने के लिए आभार।कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था अनिवार्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित बागड़ी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में महाविधालय के प्राचार्य डॉ कमलेश भंडारी, ने 9 एमपी बटालियन एनसीसी इंदौर के कमान अधिकारी कर्नल पंकज अत्री,की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में उनका आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में सामाजिक संस्था “अनिवार्य “के श्री राजेश पाटीदार, पायल परदेशी, स्वाति जैन, वरुण जाट, हितेश कदम, सौरभ मिश्रा, ललित बोरासी, नंदनी महाजन तथा महाविधालय के प्राध्यापक एवम स्टॉफ उपस्थित थे। प्राचार्य ने संस्था अनिवार्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित बागड़ी का सभी छात्राओं की ओर से धन्यवाद किया व इस नेक कार्य हेतु शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम का संचालन एवम आभार एनसीसी अधिकारी मेजर संजय भावसार द्वारा किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा आया पकड़ में। ब्लैकमेंलिग करने वाले 04 शातिर आरोपी, को क्राईम ब्रांच इंदौर ने गिरफ्तार किया।
You must be logged in to post a comment.