क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा आया पकड़ में।अवैध फायर आर्म्स निर्माण एवं तस्करी करने वाले 02 सिकलीगर तस्कर, क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार।आरोपियों के कब्जे से 25 अवैध फायर आर्म्स (देशी पिस्टल व कट्टे) एवं 455 जिंदा कारतूस जप्त।आरोपी बिलोर सिंह आदतन अपराधी जिसके विरुद्ध जिला बड़वानी में आर्म्स तस्करी के 02 अपराध पहले भी हो चुके है पंजीबद्ध।पूछताछ में आरोपी के द्वारा प्रदेश के विभिन्न शहरों में आर्म्स तस्करी करना किया स्वीकार।क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम क्राइम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की तेजपुर गड़बड़ी पुलिया के पास आर्म्स तस्कर अवैध फायर आर्म्स की तस्करी करने वाला है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम (1). सिकलीगर गुरुदास पिता बिल्लौर सिंह भाटिया निवासी–अंजड जिला बड़वानी होना बताया। आरोपी की तलाशी लेते उसके पास से अवैध फायर आर्म्स मय कारतूस मिले, जिसके संबंध में वैध लाइसेंस पूछते नही होना बताया।थाना अपराध शाखा में अपराध धारा आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा बताया कि आरोपी गुरुदास एवं साथी पिता आरोपी (2) बिल्लौर सिंह पिता लक्ष्मण निवासी–अंजड जिला बड़वानी* उक्त दोनों आरोपियों के द्वारा बड़वानी जिले के लूनसरा गांव में अवैध रूप से फायर आर्म्स एवं कारतूस बनाने एवं अवैध हथियारों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में तस्करी करने का कार्य किया जा रहा था।क्राइम ब्रांच टीम द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 25 अवैध फायर आर्म्स (17 पिस्टल एवं 08 देशी कट्टे) एवं 455 जिंदा कारतूस जप्त कर, थाना अपराध शाखा में अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बालाजी रामलीला खेकड़ा 2022 के आयोजनकर्त्ताओं को किया गया सम्मानित संस्था अनिवार्य द्वारा एनसीसी कैडेट्स को निशुल्क सेनेटरी नेपकिन पैड का वितरण
You must be logged in to post a comment.