इंदौर। 50 लाख रुपए की ब्लैकमेंलिग करने वाले 04 शातिर आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराए ।

आरोपियों के द्वारा फरियादी की बेटी के निजी फोटोज उसके सोशल मीडिया से डाउनलोड कर उसे एडिट कर न्यूड वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए कर रहे थे ब्लैकमेल ।

फरियादी के पूर्व नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर बनाई थी ब्लैकमेल करने की योजना।

इंदौर – दिनांक 14 अक्टूबर 2022- क्राईम ब्रांच इंदौर को शिकायत प्राप्त हुई कि कुछ लोगो के द्वारा फरियादी को 50 लाख रुपए के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा है ।

जिस पर पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) निमिष अग्रवाल द्वारा निर्देशित किया। निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ।

आरोपी (1).रामकरण उर्फ करण जाटव पिता कोमल जाटल निवासी– रोबोट चोराहा खजराना जिला इन्दौर स्थाई निवासी जिला शिवपुरी, (2).जितेन्द्र जाटव उर्फ बजरंगी दयाराम जाटव नि. बर्फानी धाम पानी की टंकी गली न. 2 इन्दौर, (3).चिराग यादव पिता धर्मेन्द्र नि. 602/2 गोटू महाराज की चाल इन्दौर, (4).संजीव खटीक उर्फ कृष पिता सुरज खटीक नि. महिन्द्रा शोरुम के सामने वाली गली देवास नाका इन्दौर को घेराबंदी कर पकड़ा।

आरोपियों से अपराध के संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी रामकारण फरियादी के हॉस्टल में 07 वर्षो से काम करता था जिस वजह से फरियादी और उसके परिवार की पूरी जानकारी थी, फरियादी के द्वारा अचानक काम से निकालने पर आरोपी रामकरण के द्वारा अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर योजना बनाते हुए बदला लेने की नियत से फरियादी की बेटी के फोटो सोशल मीडिया अकाउंट से प्राप्त कर उसे एडिट कर न्यूड वीडियो बनाया एवं कुछ दिन पूर्व परदेशीपुरा क्षेत्र में छीने गए मोबाइल सिमकार्ड इस्तमाल करते हुए फरियादी को वाट्सअप पर उसकी बेटी के एडिट विडियोज भेजते हुए 50 लाख रुपए रुपए देने के लिए ब्लैकमेल करना स्वीकार किया।

आरोपियों के विरुद्ध थाना कनाडिया के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading