इंदौर। नारकोटिक्स विंग इंदौर की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 32 किलोग्राम गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है। नारकोटिक्स एडीजी श्री डी. श्रीनिवास वर्मा एवं डीआईजी श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। नारकोटिक्स विंग के निरीक्षक हरिओम रघुवंशी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक एनएच-47, राऊ क्षेत्र में किसी व्यक्ति को गांजे की सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना पर निरीक्षक रघुवंशी ने टीम के साथ घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जवीन पिता राजमल सोलंकी (23), निवासी वरला, जिला बड़वानी और रणजीत पिता नकरम पावरा (25), निवासी सांघवी, जिला धुले (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 32 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ और परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राजरतन तायड़े, विकास आर्य तथा आरक्षक प्रदीप पाल और दुर्गेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच कार्रवाई में 8 आरोपी गिरफ्तार सब्जी मंडी में व्यापारी से मांगा 5 हजार रुपये मासिक हफ्ता, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी