उज्जैन। चिमनगंज मंडी स्थित सब्जी मंडी में व्यापारी से 5 हजार रुपये प्रतिमाह हफ्ता मांगने और रुपये देने से इनकार करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में चिमनगंज मंडी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट, चोरी, आबकारी एक्ट सहित कुल 9 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, कमल कॉलोनी निवासी अरुण कोली चिमनगंज मंडी में कोली ट्रेडिंग नाम से दुकान संचालित करते हैं। 27 नवंबर को दोपहर अर्पित उर्फ छोटू दुबे (24) निवासी कमल कॉलोनी उनकी दुकान पर पहुंचा और दुकान संचालित करने के एवज में 5 हजार रुपये प्रतिमाह हफ्ता देने की मांग की। व्यापारी ने रुपये देने से मना किया तो आरोपी ने अश्लील गाली-गलौच करते हुए थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। जाते समय जान से खत्म करने की धमकी भी दी। फरियादी की शिकायत पर चिमनगंज मंडी पुलिस ने अपराध क्रमांक 872/2026 के तहत बीएनएस की धारा 119(1), 296(ए), 115(2) एवं 351(3) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी अर्पित उर्फ छोटू दुबे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व से चोरी, मारपीट, गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी और आबकारी एक्ट सहित कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी एवं विवेचक उपनिरीक्षक नितेश मिठौरा सहित चिमनगंज मंडी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एनएच-47 पर 32 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 16 लाख का मादक पदार्थ जब्त पुरानी रंजिश में पिस्टल दिखाकर धमकाने और स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार