78 साल की उम्र में भी फिल्मों और स्टेज पर सक्रिय, बोलीं- काम ही मेरी ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत इंदौर। प्रदीप चौधरी। मशहूर अभिनेत्री एवं मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी शनिवार को इंदौर पहुंचीं। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आईं हेमा मालिनी ने शहर की स्वच्छता, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इंदौर देवी अहिल्याबाई होलकर की नगरी है और इसकी पहचान पूरे देश में है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजनीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने का दावा किया। हेमा मालिनी ने इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि शहर ने स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां की संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत बेहद खास है। देवी अहिल्याबाई होलकर की नगरी होने के कारण इंदौर का ऐतिहासिक महत्व भी काफी अधिक है। 78 साल की उम्र में भी फिल्मों और स्टेज पर लगातार सक्रिय रहने के सवाल पर हेमा मालिनी ने कहा कि काम ही उनकी ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत है। खासकर जब वे स्टेज पर प्रस्तुति देती हैं, तो दर्शकों का प्यार और उत्साह उन्हें आगे भी सक्रिय रहने की प्रेरणा देता है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। उनके अनुसार पहले उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ काफी ऊंचा था, लेकिन योगी सरकार ने भयमुक्त वातावरण बनाने की दिशा में काम किया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता एक बार फिर भाजपा और योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताएगी और पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बीजापुर में माओवादी डम्प से 4.29 करोड़ का सोना और 24.22 लाख रुपये नकद बरामद सुपर कॉरिडोर पर एमडी ड्रग्स के साथ रतलाम और राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार