क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 6.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त; कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपाकर रखी थी ड्रग्सइंदौर। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपये कीमत का मादक पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हुंडई आई-20 कार जब्त की है। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 6.50 लाख रुपये बताई गई है।क्राइम ब्रांच की टीम 24 नवंबर को गश्त और संदिग्धों की जांच के दौरान सुपर कॉरिडोर स्थित मेट्रो पिलर क्रमांक P-154 के सामने सर्विस रोड पर पहुंची थी। यहां सफेद रंग की हुंडई आई-20 कार (MP09DM0177) खड़ी मिली, जिसमें दो व्यक्ति बैठे हुए थे। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्धों की गतिविधियां घबराहट भरी लगीं। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उनसे पूछताछ की। आरोपियों की पहचान शाहरुख अब्बासी (32), निवासी देवास और शाहरुख कुरैशी (32), निवासी रानीपुरा, इंदौर के रूप में हुई।पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसके आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपाकर रखी गई 15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ड्रग्स और तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त कर ली गई। पुलिस के अनुसार बरामद एमडी ड्रग्स की अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये और कार की कीमत करीब 5 लाख रुपये है।देवास में दर्ज है एक आरोपी पर पुराना मामलापुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शाहरुख अब्बासी के खिलाफ वर्ष 2018 में देवास जिले के थाने में धारा 498-ए, 506 और 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज है। अब्बासी पांचवीं तक शिक्षित है और बेकरी में काम करता है, जबकि दूसरा आरोपी शाहरुख कुरैशी बीकॉम तक शिक्षित है और बकरे खरीदने-बेचने का काम करता है।सप्लायर और नेटवर्क की तलाश में पूछताछइस मामले में क्राइम ब्रांच थाने में अपराध क्रमांक 0202/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से एमडी ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने की संभावना है।इस साल 97 मामलों में 212 आरोपी गिरफ्तारक्राइम ब्रांच के अनुसार 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 97 प्रकरण दर्ज कर 212 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन कार्रवाइयों में 3.51965 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 41.023 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 479.28 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन जब्त की गई है। मादक पदार्थों और वाहनों सहित कुल जब्ती की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 65 लाख 92 हजार रुपये बताई गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शिक्षा का उद्देश्य संस्कार, संस्कृति और संवेदनशील चरित्र का निर्माण : डॉ. भरत शर्मा टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने स्पीकर को सौंपा जवाब, बोले- संविधान और संसदीय नियमों का नहीं किया उल्लंघन