सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस के जवाब पर NWMI का पलटवार, पत्रकारों को प्रदर्शन स्थल से जबरन हटाने की कार्रवाई पर उठाए सवाल नई दिल्ली। प्रेस कार्ड नहीं होने मात्र से किसी व्यक्ति को पत्रकारिता के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। पत्रकारों के अधिकारों और प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़े मामले में नेटवर्क ऑफ विमेन इन मीडिया, इंडिया (NWMI) ने सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस के तर्कों पर पलटवार किया है। NWMI ने 21 नवंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल कर कहा कि पत्रकारों को प्रदर्शन स्थल से हटाने या पुलिस वाहन में बैठाकर ले जाने की कार्रवाई को केवल ‘गिरफ्तारी’ या ‘हिरासत’ का नाम देकर पुलिस अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। संगठन के अनुसार, किसी पुलिस कार्रवाई की कानूनी वैधता इस बात से तय होनी चाहिए कि उसका वास्तविक प्रभाव क्या पड़ा, न कि पुलिस ने उसे क्या नाम दिया। यह मामला अक्टूबर में दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन की कवरेज कर रहे पत्रकारों से जुड़ा है। पत्रकारों ने आरोप लगाया था कि कवरेज के दौरान उन्हें कथित तौर पर हिरासत में लिया गया, जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में अपना काउंटर एफिडेविट दाखिल किया था। इसी के जवाब में NWMI ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पत्रकारिता के अधिकार और प्रेस की स्वतंत्रता का आकलन पुलिस की कार्रवाई के वास्तविक स्वरूप के आधार पर किया जाना चाहिए। इस मामले ने एक बार फिर प्रेस की स्वतंत्रता, पत्रकारों की सुरक्षा और रिपोर्टिंग के दौरान पुलिस की जवाबदेही को लेकर महत्वपूर्ण सवाल खड़े किए हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चार चुनाव : मतपेटियों से निकला युद्ध और मितव्ययिता के खिलाफ जनादेश कोणार्क विद्यापीठ खेकड़ा की वैष्णवी यादव ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास