होश आने पर पीड़िता ने बताया आरोपी का नाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

डभौरा,रीवा । रीवा जिले के डभौरा थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसकी जान लेने की कोशिश किए जाने का आरोप है। घटना के बाद बेहोशी की हालत में मिली पीड़िता को उपचार के लिए  जवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर पीड़िता ने पुलिस को आरोपी का नाम बताया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 20 नवंबर 2026 को नाबालिग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां वह बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए जवा क्षेत्र में पहुंचाया। हालत को देखते हुए बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में अपने ही गांव टिकरी निवासी विनय सिंह बघेल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी और उसकी जान लेने की भी कोशिश की गयी।

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विनय सिंह बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी डभौरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। इस गंभीर घटना ने एक बार फिर नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading