नायता मुंडला तालाब में गंदगी और मांस अपशिष्ट फेंके जाने का मामला, दो दिन में मांगा जवाब; संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में जलस्रोतों की बदहाली और साफ-सफाई में लापरवाही को लेकर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने सख्त रुख अपनाया है। नायता मुंडला तालाब में गंदा पानी, कचरा और मांस अपशिष्ट फेंके जाने के मामले में निगम आयुक्त ने तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। नोटिस प्राप्त करने वालों में मीट प्रभारी राजेश पथरौड़, जोन क्रमांक 13 के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक विनय मिश्रा और जोनल अधिकारी तन्मय सिंह चौहान शामिल हैं। तीनों अधिकारियों पर अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप लगाए गए हैं। निगम आयुक्त ने नोटिस में उल्लेख किया है कि शहर में अल्पवर्षा के कारण आगामी महीनों में जलसंकट की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए शहर के तालाबों सहित अन्य जलस्रोतों और उनके आसपास विशेष साफ-सफाई रखने तथा नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद संबंधित क्षेत्र में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने और तालाब की बदहाल स्थिति सामने आने पर यह कदम उठाया गया है। आयुक्त ने तीनों अधिकारियों को दो दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के तहत एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निगम आयुक्त की इस कार्रवाई से साफ है कि शहर के जलस्रोतों की सुरक्षा और स्वच्छता में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के प्रति निगम प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने के मूड में है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन राष्ट्र को करेंगे समर्पित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सिवनी में पुलिसकर्मियों के अनुचित आचरण का वीडियो वायरल, एएसपी और एसडीओपी सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित