गोरे की मस्जिद पुल के पास वारदात, चम्पा बाग निवासी 24 वर्षीय भानू ने फैजान, सलमान समेत अन्य युवकों पर लगाए चाकू से हमला करने के आरोप इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में चाकूबाजी की घटनाओं को लेकर पुलिस के सख्त दावों के बीच देर रात एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में चाकू से हमले में घायल एक युवक खून से लथपथ हालत में खुद थाने पहुंचा। उसके शरीर पर खून के निशान और चोटें देखकर थाने में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। युवक ने कैमरे के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए हमलावरों के नाम भी बताए। चम्पा बाग निवासी 24 वर्षीय भानू के मुताबिक, गोरे की मस्जिद पुल के पास फैजान, सलमान और उनके साथ आए 8 से 10 अन्य युवकों ने उसे घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकुओं से कई वार किए। भानू का कहना है कि हमलावर उसे मरा हुआ समझकर मौके से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वह किसी तरह खुद को संभालते हुए सेंट्रल कोतवाली थाने पहुंचा। थाने में खून से लथपथ हालत में पहुंचे युवक ने कैमरे के सामने पूरी घटना बताई। अब पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान, हमले के कारण और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच करने की चुनौती है। सख्त निर्देशों के बीच फिर उठा जवाबदेही का सवाल शहर में चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से सख्त निर्देश दिए जाने की बात कही जाती रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि बदमाशों में कानून का डर कब कायम होगा? आखिर सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के हमले कब रुकेंगे? सवाल सिर्फ गिरफ्तारी का नहीं, सुरक्षा का भी है। जब घायल व्यक्ति को खुद खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचना पड़े, तो पुलिस की गश्त, बदमाशों पर निगरानी और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा जरूरी हो जाती है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करती है और पीड़ित को न्याय दिलाने के साथ इलाके में सुरक्षा का भरोसा कैसे कायम करती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शराब तस्करी रोकने पहुंचे खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को आयशर ने कुचला, इलाज के दौरान मौत सनकुआं घाट पर ओवरलोड ट्रैक्टर का खौफनाक नजारा, दो पहियों पर हवा में उठे वाहन के अगले पहिए; बाल-बाल बचे श्रद्धालु