सिवनी की रहने वाली थी छात्रा, कमरे से मिला हस्तलिखित नोट; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शुरू की जांच इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक निजी हॉस्टल में रहकर पीएससी सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को कमरे से एक हस्तलिखित नोट भी मिला है, जिसमें कथित तौर पर छात्रा ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। काफी देर तक नहीं खुला कमरे का दरवाजा, हॉस्टल में मचा हड़कंप पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान जूलिया उईके (20), पिता शैलेंद्र उईके, निवासी जिला सिवनी के रूप में हुई है। जूलिया इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित तिबाविला हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान काफी देर तक छात्रा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इस पर हॉस्टल में रहने वाले अन्य विद्यार्थियों और प्रबंधन को अनहोनी की आशंका हुई। कमरे में देखने पर छात्रा मृत अवस्था में मिली। घटना की जानकारी तत्काल भंवरकुआं थाना पुलिस को दी गई। कमरे से मिला नोट, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को कमरे से एक नोट मिला है, जिसमें प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी व्यक्ति को घटना के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। पुलिस नोट की जांच के साथ ही छात्रा की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया और छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दी। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों और हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों से होगी पूछताछ पुलिस छात्रा की दिनचर्या, हाल के घटनाक्रम और अन्य परिस्थितियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। हॉस्टल प्रबंधन एवं साथ रहने वाले विद्यार्थियों से भी पूछताछ की जा सकती है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इंदौर आई छात्रा की अचानक मौत से हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों के बीच शोक का माहौल है। News National World | इंदौर Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नशे के सौदागरों पर नारकोटिक्स विंग का बड़ा प्रहार, 66 लाख के मादक पदार्थ जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार इंदौर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए 60 लाख का लोन लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने दर्ज की एफआईआर